₹25,000 के अंदर फुल एचडी स्मार्ट LED TV में रोजाना मनोरंजन के लिए जरूरी स्मार्ट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। Full HD स्क्रीन में 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जाता है, जिससे एचडी रेडी स्क्रीन की तुलना में ज्यादा डिटेल दिखाई देती है। इस कीमत में 32 इंच से लेकर 43 इंच तक के स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। कई विकल्पों में 60Hz रिफ्रेश रेट, वाई-फाई, HDMI और USB पोर्ट मिलते हैं। स्मार्ट टीवी में इंटरनेट के जरिए स्ट्रीमिंग ऐप्स और दूसरे ऑनलाइन कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। कुछ टीवी में HDR सपोर्ट भी दिया जाता है, जो कंटेंट में ब्राइट और डार्क विजुअल्स के बीच बेहतर अंतर दिखाता है। ऑडियो के लिए 10W से 24W तक का साउंड आउटपुट अलग-अलग टीवी में मिल सकता है। इस रेंज में आपको TCL, Hisense और Sansui जैसी कंपनियों के विकल्प मिल जाएंगे।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 25,000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बढ़िया फुल एचडी एलईडी स्मार्ट टीवी विकल्प।
Haier 80cm (32) W4G Series HD Ready Smart Google TV
छोटे कमरे में स्मार्ट टीवी का काम आसान रहेगा
- 32 इंच का टीवी बेडरूम, बच्चों के कमरे या छोटी जगह के लिए ज्यादा सही रहता है। Haier के इस Smart TV में गगूल ऑपरेटिंग सिस्टम है, इसलिए अलग स्ट्रीमिंग डिवाइस लगाने के बजाय टीवी से ही ऐप्स और मनोरंजन कंटेंट चलाया जा सकता है। साथ में गूगल असिस्टेंट से आवाज के जरिए कंटेंट सर्च करने की सुविधा मिलती है।
- फोन से टीवी पर वीडियो या फोटो दिखाने की जरूरत हो, तो Built-In Chromecast काम आता है। मोबाइल का कंटेंट सीधे बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है, जिससे परिवार के साथ फोटो या वीडियो देखने का तरीका आसान हो जाता है।
- छोटी स्क्रीन के बावजूद कनेक्टिविटी सीमित नहीं रखी गई है। इसमें तीन HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। इससे सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग डिवाइस या दूसरी जरूरत वाली डिवाइस को टीवी के साथ जोड़ा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {32W4G}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 16 वॉट
खूबियां
- गूगल किड्स मोड्स
- डॉल्बी सराउंड
कमी
01
Hisense 100 cm (40 Inches) FHD Smart TV
स्पोर्ट्स देखते समय स्क्रीन को अलग तरीके से संभालता है
- इस टीवी में AI Sports Mode दिया गया है, जो स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए तस्वीर और आवाज की सेटिंग को अलग तरीके से तैयार करता है। क्रिकेट या फुटबॉल जैसे मैच देखते समय यह टीवी को सामान्य देखने की सेटिंग से अलग तरीके से चलाने का विकल्प देता है।
- पुराने या कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो के लिए 4K AI Upscaler भी मिलता है। यह कम क्वालिटी वाले कंटेंट को प्रोसेस करके तस्वीर में ज्यादा डिटेल दिखाने की कोशिश करता है।
- आवाज के लिए इसमें DTS Virtual:X दिया गया है। 20 वॉट स्पीकर के साथ यह दो चैनल वाले साउंड को वर्चुअल सराउंड इफेक्ट देने की कोशिश करता है, जिससे बिना अलग साउंडबार लगाए टीवी की आवाज ज्यादा फैली हुई लग सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {40A4Q}
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- एडेप्टिव लाइट सेंसर
- 8 साल तक अपडेट
कमी
- ब्लूटूथ रिमोट न होने से परेशानी।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
TCL 101 cms (40 inches) Full HD Smart QLED Google TV
छोटी स्क्रीन में भी रंगों की कमी नहीं खलेगी
- 40 इंच के टीवी में जगह कम होने के कारण पिक्चर क्वालिटी को नजरअंदाज करना जरूरी नहीं है। इस TCL TV में 100% कलर वोल्यूम प्लस दिया गया है, जो रंगों को ज्यादा रिच दिखाने में मदद करता है।
- अगर घर में अलग-अलग तरह का कंटेंट देखा जाता है, तो मल्टीपल व्यूइंग मोड काम आता है। इसके जरिए देखने के हिसाब से पिक्चर सेटिंग बदली जा सकती है। वहीं Ai Clarity कम क्वालिटी वाले कंटेंट की तस्वीर को बेहतर करने के लिए काम करता है।
- कमरे की सजावट में टीवी का डिजाइन भी मायने रखता है। इसका मेटेलिक बैजेल-लेस डिजाइन पतले किनारों के साथ आता है, जिससे QLED स्क्रीन के आसपास ज्यादा फ्रेम नजर नहीं आता।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {40V5C}
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 28 वॉट
खूबियां
- कलरफुल क्वांटम क्रिस्टल
- इंटेलिजेंट साउंड मोड
कमी
- टीवी थोड़ा स्लो चलने से परेशानी होती है।
03
SANSUI 109cm (43inch) Full HD Smart Google 5.0 LED TV
फिल्मों की असली तस्वीर के करीब देखने का मौका मिलेगा
- फिल्मों को टीवी पर देखने वाले यूजर्स के लिए फिल्ममेकर मोड इस टीवी का खास फीचर है। यह फिल्म को उसके ओरिजिनल फ्रेम रेट और पिक्चर सेटिंग के करीब दिखाने के लिए बनाया गया है, जिससे कंटेंट पर टीवी की ज्यादा प्रोसेसिंग का असर कम रहता है।
- पैनल की क्वालिटी भी यहां जरुरी है। इसमें A+ ग्रेड पैनल के साथ 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है। इससे स्क्रीन के सामने बिल्कुल बीच में न बैठने पर भी तस्वीर देखने में दिक्कत कम रहती है।
- लाइव स्पोर्ट्स और टीवी ब्रॉडकास्ट देखने वालों के लिए HLG सपोर्ट भी मिलता है। यह HDR फॉर्मेट खास तौर पर लाइव कंटेंट के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - SANSUI {JSW43FHG5}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो क्लैरिटी
- बाउंडलेस बैजेल-लेस डिस्पले
कमी
04
TCL 80 cms (32 inches) Full HD Smart LED Google TV
छोटे कमरे में रंगीन पिक्चर के साथ मिले स्मार्ट अनुभव
- 32 इंच की टीवी अक्सर छोटी जगह के लिए ली जाती है, लेकिन इसका मतलब पिक्चर क्वालिटी से समझौता करना नहीं है। इस टीवी में Full HD रिजॉल्यूशन मिलता है। 300 निट्स की ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट भी है, जिससे रोजमर्रा के कंटेंट में पिक्चर साफ और रंगीन दिखती है।
- अलग-अलग कंटेंट के लिए एक ही पिक्चर सेटिंग हर बार काम नहीं करती। इसमें मल्टीपल व्यूइंग मोड दिए गए हैं, जिनसे कंटेंट के हिसाब से देखने का तरीका बदला जा सकता है। साथ में AiPQ प्रोसेसर पिक्चर की क्वालिटी और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाता है।
- घर में टीवी को दूसरे डिवाइस के साथ जोड़ना हो तो दो HDMI और एक USB पोर्ट मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {32V5C}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 28 वॉट
खूबियां
- माइक्रो डिमिंग
- क्रोमकास्ट बिल्ट-इन
कमी
- रिमोट ठीक से काम ना करने से परेशानी
05
तुलना: ₹25,000 के अंदर फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 25,000 के अंदर आने वाले फुल एचडी एलईडी टीवी की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹25,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेज़न पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।