Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उदयपुर: चाकू से हमला कर युवक ने की दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को अजमेर स्टेशन से दबोचा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:32 PM (IST)

    उदयपुर में दो दोस्तों के बीच विवाद जानलेवा साबित हुआ, जहां एक युवक ने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    युवक ने चाकू मारकर की दोस्त की हत्या

    युवक ने चाकू मारकर की दोस्त की हत्या

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उदयपुर: उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में साथ रहने वाले दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। आरसीसी-सेंटरिंग का काम करने वाले युवक ने अपने ही साथी के गले पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

    वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अजमेर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, झारखंड निवासी अजय पासवान (21) और राहुल शर्मा आयड़ के छीपा मोहल्ले में किराए के मकान में साथ रहते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने कमरे में रखा चाकू उठाया और अजय के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

    हत्या के बाद राहुल कमरे का दरवाजा बंद कर ट्रेन से फरार हो गया। देर रात पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने कमरा खोला तो अजय का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर भूपालपुरा थानाधिकारी रतनसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और शव को एमबी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया।

    पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर आरोपी की तलाश शुरू की। रेलवे पुलिस की मदद से राहुल शर्मा को अजमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया। आरोपी को उदयपुर लाकर पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

    खबरें और भी

    हत्या कर ट्रेन से भागा आरोपी, पुलिस ने कुछ घंटों में अजमेर में दबोचा

    दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपी राहुल शर्मा ने पुलिस से बचने के लिए तुरंत उदयपुर छोड़ दिया और ट्रेन में बैठकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाना पुलिस ने रेलवे पुलिस और आसपास के जिलों को अलर्ट भेजा। आरोपी की लोकेशन और यात्रा की जानकारी जुटाकर अजमेर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की गई। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची, रेलवे पुलिस ने राहुल को उतारकर हिरासत में ले लिया।

    इसके बाद उदयपुर पुलिस की टीम उसे लेने अजमेर रवाना हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे का वास्तविक कारण सामने आएगा। प्रारंभिक जांच में केवल आपसी कहासुनी की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।