Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के बांसवाड़ा में 48 घंटे तक सुलगता रहा जंगल, भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दो वन क्षेत्रों में भीषण आग से भारी नुकसान हुआ। गढ़ी के बाबा का कुआं जंगल में 48 घंटे तक आग सुलगती रही, जिससे सैकड़ों प ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. बांसवाड़ा के बाबा का कुआं जंगल में 48 घंटे आग।

    2. भीषण आग से सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हुए।

    3. ग्रामीणों ने वन विभाग पर देरी का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ है। गढ़ी उपखंड के बाबा का कुआं जंगल में लगी आग 48 घंटे तक सुलगती रही, जिससे सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।

    ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग समय पर नहीं पहुंचा, जिससे आग बड़े क्षेत्र में फैल गई। बाद में फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।

    वहीं, गनोड़ा-घाटोल सड़क पर शुक्रवार दोपहर लगी आग को वनकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर देर रात काबू में किया। फिलहाल विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- उदयपुर में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला: लूट के लिए पीठ में घोंपा चाकू, हालत गंभीर