विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: टोंक के सरकारी अस्पताल में गूंजी किलकारी, महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:37 PM (IST)

राजस्थान में टोंक जिले के वजीरपुरा गांव निवासी एक महिला ने रविवार सुबह एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तीन ब ...और पढ़ें

टोंक में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म (फाइल फोटो)
टोंक में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म (फाइल फोटो)

HighLights

  1. टोंक में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म।
  2. महिला और बच्चे हैं स्वस्थ।
  3. डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए बच्चे।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में टोंक जिले के वजीरपुरा गांव निवासी एक महिला ने रविवार सुबह एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

तीन बच्चों को टोंक के जनाना अस्पताल की गहन इकाई में चिकित्सा कर्मियों की निगरानी में रखा गया है। वहीं एक बच्चा मां के पास है। नवजात में दो बच्चे और दो बच्ची है।

टोंक अस्पताल में दिया चार बच्चों को जन्म

जानकारी के अनुसार, वजीरपुरा गांव निवासी किरण कंवर के शनिवार रात प्रसव पीड़ा हुई। इस पर स्वजनों से उसे टोंक के जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार सुबह किरण ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। किरण की पांच साल पहले शादी हुई थी। स्वास्थ्य में परेशानी के कारण उन्हें संतान नहीं हो रही थी।

किरण को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा

उन्होंने तीन साल तक चिकित्सक से उपचार करवाया। उपचार के बाद किरण गर्भवती हुई। पिछले दिनों हुई सोनोग्राफी में उसके चार बच्चे गर्भ में होने की बात सामने आई। इस पर चिकित्सकों ने किरण को लगातार निगरानी में रखा।

परिवार ने जताई खुशी

किरण के स्वजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने लगातार तीन साल तक किरण के स्वास्थ्य का ध्यान रखा। इस कारण एक साथ चार बच्चों की खुशी मिली है।

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण मोहन सिंह अपनी पत्नी किरण का लगातार उपचार करवा रहे थे। चिकित्सकों को भी सफल प्रसव होने पर खुशी है।