राजस्थान में कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से SHO की मौत; कॉन्स्टेबल घायल
झाडोल पुलिस स्टेशन के SHO बुधराम बिश्नोई की जोधपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जब उनकी कार ...और पढ़ें

झाडोल SHO बुधराम बिश्नोई की जोधपुर में सड़क हादसे में मौत। (फाइल फोटो)
HighLights
झाडोल SHO बुधराम बिश्नोई की जोधपुर में सड़क हादसे में मौत।
उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई।
हादसे में ड्राइवर कॉन्स्टेबल घायल, पुलिस विभाग में शोक।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। उदयपुर के झाडोल पुलिस स्टेशन के SHO बुधराम बिश्नोई की सड़क हादसे में जोधपुर में मौत हो गई। SHO जोधपुर हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के बाद अपनी निजी गाड़ी से उदयपुर लौट रहे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ।
कार बेकाबू होने से हादसा
जोधपुर के चामू पुलिस स्टेशन इलाके में उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। SHO की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में मौजूद ड्राइवर कॉन्सेटबल घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बोनट और छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर चामू पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को चामू सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घायल कॉन्स्टेबल का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई
कब और कैसे हुआ हादसा
चामू के SHO हनुमान बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा आधी रात के आस-पास हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई थी। अंधेरे के कारण सामने से आ रही गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी, जिससे उन्हें सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर नहीं दिखाई दिया और कार उससे टकरा गई।
झाडोल पुलिस स्टेशन में तैनात थे बुधराम
बुधराम बिश्नोई चामू के रहने वाले थे और उनका तबादला बांसवाड़ा से उदयपुर के झाडोल में सिर्फ दो महीने पहले ही हुआ था। चामू के SHO ने कहा कि मामले की जांच जारी है। परिवार ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की जाएगी।
