राजस्थान:जयपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में बंद
जयपुर के प्रतापनगर में शराब पार्टी के बाद एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

दो पुलिसकर्मियों पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
जयपुर में दो पुलिसकर्मियों पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप।
शराब पार्टी के बाद हंगामा, महिला से अभद्रता की।
दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में बंद।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के दो पुलिसकर्मियों पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। लोगों का आरोप है कि जयपुर के प्रतापनगर में एक फ्लैट पर शराब पार्टी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे थे।
दोनों पर आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने शोर मचाने से मना किया तो उन्होंने उससे छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित जिस थाने में तैनात थे उसी के लॉकअप में बंद है।
शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का पता चलने पर सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इस पर दोनों गाली-गलौज करने लगे तो भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई।
