मेरठ से नकली चूड़ियां लाकर राजस्थान में गोल्ड लोन की ठगी, डेढ़ करोड़ हड़पने वाला गिरोह गिरफ्तार
राजस्थान के टोंक में नकली सोना गिरवी रखकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

राजस्थान में गोल्ड लोन गिरोह गिरफ्तार
HighLights
टोंक में नकली सोना गिरवी रख डेढ़ करोड़ की ठगी।
मेरठ से लाते थे सोने जैसी दिखने वाली नकली चूड़ियां।
पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, जयपुरः राजस्थान के टोंक में नकली सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने के बहाने डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जांच एवं पूछताछ में सामने आया कि आरोपित उत्तरप्रदेश के मेरठ से सोने जैसी दिखने वाली नकली चूडियां बहुत कम दामों में खरीद कर लाते थे और फिर राज्य में गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों अथवा साहूकारों से उन्हे गिरवी रखकर कर्ज लेते थे। टोंक के मेहंदवास थाना पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार, लांबा चमनपुरा गांव निवासी अंकित शर्मा ने पिछले माह एक गोल्ड लोन कंपनी से 40 हजार रूपये का कर्ज लिया था। इसके बाद छह अगस्त को अंकित फिर सोने जैसी नजर आने वाली चार चूडियां लेकर कंपनी के कार्यालय पर पहुंचा।
कंपनी ने चूडियों की जांच करने के बाद चार लाख 39 हजार रूपये का कर्ज दे दिया। इसके बाद अंकित आठ अगस्त को फिर कंपनी में चार चूडियां लेकर पहुंचा तो कंपनी के प्रबंधक को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही चूडियों की गहनता से जांच की। जांच में चूडियां नकली निकली।
इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अंकित और उसके दो अन्य साथियों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे मेरठ से सोने जैसी चमकदार परत वाली चूडियां लेकर आते थे और राजस्थान में आकर गोल्ड लोने देवे वाली कंपनियों एवं साहूकारों से कर्ज लेकर ठगी करते थे। फिर कर्ज का पैसा लेकर फरार हो जाते थे।
खबरें और भी
पुलिस थाना अधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को अंकित, सिंकदर और दीपक को गिरफ्तार किया। तीनों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के मास्टरमाइंड भरतपुर निवासी अजहरूद्दीन, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद निवासी शहजाद सहित चार अन्य लोगों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया हैं।
गिरोह ने राजस्थान की ओर से राजस्थान में अब तक डेढ़ करोड़ की ठगी की बात सामने आई है।