Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर: गोद में बच्चा लिए एस्केलेटर पर चढ़ी महिला, पैर फिसला और फिर... ASI ने बचाई जान

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 10:56 PM (IST)

    जयपुर के सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन पर एक महिला अपने बच्चे के साथ एस्केलेटर पर फिसल गई। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने तुरंत कार्रवाई कर मां-ब ...और पढ़ें

    मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर पर फिसलने से बची महिला (फोटो-सोशल मीडिया)

    मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर पर फिसलने से बची महिला (फोटो-सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयपुर के सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मेट्रो स्टेशन पर मौजूद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की सूझबूझ से एक बच्चे की जान बच गई।

    सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन पर एक महिला एस्केलेटर पर जैसे ही बच्चे के साथ चढ़ी, वैसे ही उसका संतुलन बिगड़ा। गोद में बच्चे के होने की वजह से महिला ठीक तरह खड़ी नहीं हो पाई और फिसल गई। लेकिन पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

    ASI ने बचाई महिला-बच्चे की जान

    सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। महिला ने पैर फिसलने के बावजूद बच्चे को गोद में से गिरने नहीं दिया। लेकिन हालात कुछ सेकंड के अंदर ही ज्यादा बिगड़ने लगे और बच्चा एस्केलेटर के दूसरी तरफ झुकने लगा।

    महिला की गोद में से बच्चे के गिरने से पहले ASI दुर्गा प्रसाद तुरंत ही एस्केलेटर पर चढ़े। एएसआई ने तुरंत ही महिला और बच्चे को पकड़ लिया और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

    यह भी पढ़ें- जयपुर में 40 मुस्लिम युवकों ने तलवारों के साथ किया हंगामा, वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे