विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर: पुलिस ने जबरन कराया CRPF के सब इंस्पेक्टर का अंतिम संस्कार, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:00 AM (GMT+05:30)

जयपुर के चारणवास गांव में सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर सुधीर स्वामी का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया, जबकि ...और पढ़ें

सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के अंतिम संस्कार पर बवाल

सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के अंतिम संस्कार पर बवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर के चारणवास गांव में सीआरपीएफ के दिवंगत सब इंस्पेक्टर सुधीर स्वामी का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। पांच नवंबर को मिजोरम में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था।

शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। हालांकि, प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार से शनिवार शाम तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। शनिवार शाम को पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं, ग्रामीण अब भी दिवंगत जवान को शहीद का दर्जा देने के साथ उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।