विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत की एक इंच जमीन नहीं ले पाएगा चीन', बोले अरुणाचल के गृह मंत्री

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:00 AM (IST)

अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर पाएगा और अतिक्रमण की खबरें अफवाह हैं।

अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग। (फाइल फोटो।)

अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. चीन भारत की एक इंच जमीन नहीं ले पाएगा।

  2. अरुणाचल अब देश का पहला राज्य बन गया है।

  3. अतिक्रमण की खबरें केवल अफवाहें और कयास हैं।

जागरण संवाददाता, जयपुर। अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि एक कदम तो छोड़िये, चीन भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश को भारत का आखिरी राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यह देश का पहला राज्य है। जो गांव देश का अंतिम गांव था वो अब देश का पहला गांव बन गया है। सीमा पर सेना के जवानों के साथ अरुणाचल प्रदेश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।

'अतिक्रमण की खबरें अफवाह'

मामा नटुंग ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह 1962 वाला भारत नहीं है, यह नया भारत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा किसी भी तरह के अतिक्रमण की खबरें केवल अफवाहें और इंटरनेट मीडिया के कयास हैं।

'तनाव होना नई बात नहीं'

नटुंग रविवार को राजस्थान के सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीच-बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तनाव की खबरें आती रहती हैं। पड़ोसी देशों से तनाव होता रहता है, इसमें कुछ नई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें: अरुणाचल में तनाव के बाद भारत की चीन पर पैनी नजर, नाथुला-डोकलाम पर बढ़ी निगरानी; सिक्किम सीमा पर शांति