विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल में रेप, 6 महीने तक ब्लैकमेल... अलवर में 2 बच्चों की मां पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव; कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM (GMT+05:30)

राजस्थान के अलवर में एक शादीशुदा महिला ने युवक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव ...और पढ़ें

शादीशुदा महिला से रेप कर किया ब्लैकमेल (सांकेतिक फोटो)

 शादीशुदा महिला से रेप कर किया ब्लैकमेल (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने एक युवक पर पीछा करने, दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

पीड़िता दो बच्चों की मां है। उसने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक लंबे समय से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसका पीछा कर रहा था और उस पर शादी और धर्म परिवर्तन करने का अनुचित दबाव बना रहा था।

महिला के अनुसार, जब वह किसी काम से आरोपी के साथ दिल्ली गई थी, तब आरोपी ने होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी करीब छह महीने तक उस वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

हत्या करने का प्रयास

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उस पर दो बार जानलेवा हमला करने की कोशिश की। गत 20 तारीख को आरोपी अचानक उसके घर में घुस आया और तकिए से मुंह दबाकर तथा डंडे से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया।

पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह न्याय की गुहार लेकर एनईबी थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से राहत न मिलने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस्तगासा दायर कर अपनी आपबीती सुनाई।

कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। अदालत के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने 22 तारीख को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के फोन कॉल डिटेल्स, अलग-अलग नंबरों से संपर्क, दिल्ली के होटल से जुड़े साक्ष्य और जानलेवा हमले के आरोपों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।