विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan News: जिम में 270 किलो की रॉड गिरने से टूटी गर्दन, वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन की मौत

Updated: Thu, 20 Feb 2025 03:00 AM (IST)

राजस्थान के बीकानेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई जहां वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन 17 वर्षीय यष्टिका आचार्य की जिम में अभ्यास के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

अभ्यास के दौरान रॉड गिरने से वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन की मौत (फोटो- स्क्रीनशॉट)
अभ्यास के दौरान रॉड गिरने से वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन की मौत (फोटो- स्क्रीनशॉट)

HighLights

  1. अभ्यास के दौरान रॉड गिरने से वेट लिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन की मौत
  2. संतुलन बिगड़ा, 270 किलो की राड गिरने से गर्दन टूटी, ट्रेनर को भी आई चोट

 जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के बीकानेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय चैंपियन 17 वर्षीय यष्टिका आचार्य की जिम में अभ्यास के दौरान मौत हो गई। अभ्यास के दौरान यष्टिका की गर्दन पर 270 किलो की राड गिर गई, जिससे उनकी गर्दन टूट गई। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है

मंगलवार देर शाम हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें याष्टिका वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं। पीछे ट्रेनर खड़े हैं। वेट उठाते अचानक वह संतुलन खो बैठीं और राड गर्दन पर गिर गई। बेहोश यष्टिका को सीपीआर भी दी गई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।

बता दें कि कुछ समय पहले ही यष्टिका ने गोवा में 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप की इक्विप्ड श्रेणी में स्वर्ण और क्लासिक श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता था। नया शहर थाना अधिकारी ने बताया कि स्वजनों ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

पूरा वेट उनकी गर्दन पर आ गया

ट्रेनर जब यष्टिका को वेट लिफ्ट करवा रहे थे तो उन्होंने पहले एक दो तीन बोला। इसके बाद ही यष्टिका ने वेट उठाया था। पूरा वेट उनकी गर्दन पर आ गया, जिसे वह संभाल नहीं सकीं और निढाल होकर गिर पड़ीं। इस दौरान ट्रेनर को भी चोट आई है। यष्टिका की तीन बहनें हैं। उनकी एक और बहन वेटलिफ्टिंग करती है।