तरनतारन में राष्ट्रीय मार्ग पर हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस; एक युवती की मौत और कई गंभीर घायल
राष्ट्रीय मार्ग पर सड़क किनारे खड़े रेत से भरे ट्रक में तेज रफ्तार बस टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में ...और पढ़ें
HighLights
पनबस मोगा डिपो की बस टिप्पर से टकराई।
बरनाला की युवती राजदीप कौर की मौके पर मौत।
करीब 15 यात्री घायल, छह की हालत गंभीर बताई गई।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे टिप्पर के पीछे पनबस मोगा डीपू की बस जा टकराई। इस हादसे में बरनाला जिले से संबंधित एक युवती की मौत हो गई। जबकि 15 के करीब मुसाफिर घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जाती है।
घायलों को इलाज लिए विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। हादसे का करण बने टिप्पर चालक की पहचान अभी बाकी है। पनबस मोगा डीपू की एक बस (पीबी 04 एई 0995) अमृतसर से मोगा लिए गुरुवार को साढ़े नौ बजे रवाना हुई। बस में करीब 35 मुसाफिर सवार थे। उक्त बस कस्बा बंडाला स्थित अर्श ढाबे के पास पहुंची थी। जहां ये हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन युवक, लोगों ने हथियार समेत दो को पकड़ा; धुनाई कर पुलिस को सौंपा
रेत से भरे टिप्पर खड़े थे
इस दौरान सड़क किनारे लगातार तीन ट्रक टिप्पर खड़े थे। यह तीनों रेत के लोड थे। टिप्पर (पीबी 38 जी 9307) के पीछे से अचानक उक्त बस जा टकराई। हादसे दौरान बस की गति 80 किमी प्रति घंटा बताई जाती है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के अगले हिस्से से लेकर खिड़की तक का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें- अल्टीमेटम खत्म होते ही अमृतसर-फिरोजपुर में रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, DC मनाने पहुंचे; ट्रेनों पर होगा असर!
मृतका बरनाला की रहने वाली
इस हादसे दौरान राजदीप कौर पुत्री गुरजीत सिंह निवासी धनौला (जिला बरनाला) की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब 15 मुसाफिर घायल हो गए।
इनमें से सतनाम कौर पत्नी हरजीत सिंह निवासी नजदीक दुर्गियाणा मंदिर (अमृतसर), सीता पत्नी मंगा सिंह निवासी बटाला (गुरदासपुर), हरजिंदर सिंह पुत्र सुबेग सिंह निवासी अलगो खुर्द (तरनतारन), हरप्रीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह, गुरमेल कौर पुत्री गुरदेव सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मलकीत सिंह सभी निवासी धनौला (बरनाला) की हालत काफी गंभीर बताई जाती है।
हादसे के तुरंत बाद उक्त घायलों को इलाज लिए अस्पताल पहुंचाने लिए सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची। थाना जंडियाला गुरु के प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाली युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
