Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पुराने कार्यकाल को जनता भूली नहीं...', शिअद-भाजपा गठबंधन पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा का तीखा हमला

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:16 PM (IST)

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सुखबीर बादल की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शिअद-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता दोनों ...और पढ़ें

    शिअद-भाजपा गठबंधन पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा का तीखा हमला। फोटो जागरण

    शिअद-भाजपा गठबंधन पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा का तीखा हमला। फोटो जागरण

    HighLights

    1. चीमा ने शिअद-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

    2. पंजाब की जनता दोनों दलों को स्वीकार नहीं करेगी।

    3. पुराने कार्यकाल और धार्मिक बेअदबी को नहीं भूली जनता।

    संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस मुलाकात को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अकाली दल व भाजपा पर तीखा हमला बोला।

    दिड़बा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि शिअद (बादल) व भारतीय जनता पार्टी पहले भी अंदर से एक थे और यदि अब दोनों दोबारा एक हो जाते हैं तो पंजाब की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। पंजाब के लोग अकाली दल को पूरी तरह नकार चुके हैं, जबकि भाजपा पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता दोनों दलों को कोई समर्थन नहीं देगी।

    पुराने कार्यकाल को जनता भूली नहीं

    चीमा ने कहा कि भाजपा ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के डर का इस्तेमाल कर लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करती है। शिरोमणि अकाली दल पर उन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे में धकेलने के आरोप लगाए। दोनों पार्टियों ने पंजाब का नुकसान किया है और यदि दोनों फिर से एकजुट होते हैं तो प्रदेश की जनता उनके पुराने कार्यकाल को भूली नहीं है।

    अकाली-भाजपा शासन के दौरान धार्मिक बेअदबी की घटनाओं ने पंजाब की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई। पंजाब के युवा अकाली दल व भाजपा की पिछली राजनीति व शासन को अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए दोनों पार्टियां चाहे दोबारा गठबंधन करें या किसी अन्य राजनीतिक समझौते की कोशिश करें, पंजाब की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

    खबरें और भी