हिरासत में दुर्व्यवहार के शिकार पीड़ित से राहुल गांधी ने की बात, पंजाब सरकार का एक्शन, DSP का हुआ तबादला
मोहनजीत सिंह से पुलिस हिरासत में कथित दुर्व्यवहार मामले में पंजाब सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया और डीएसपी का तबादला किया। राजा वड़िंग ने मुलाकात की।
HighLights
मोहनजीत सिंह से हिरासत में दुर्व्यवहार का आरोप।
पंजाब सरकार ने तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए।
डीएसपी हरविंदर सिंह का तुरंत तबादला किया गया।
डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ विरोध के दौरान गिरफ्तार किए गए मोहनजीत सिंह के साथ पुलिस हिरासत में कथित दुर्व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ने के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है। सरकार ने मामले में तीन पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि संबंधित डीएसपी हरविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है।
राजनीतिक दलों की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों और कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बीच सरकार की यह कार्रवाई सामने आई है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शनिवार को संगरूर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मोहनजीत सिंह से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पंजाब CM आवास की ओर बढ़ीं हरसिमरत बादल, पुलिस ने रोका, अकाली दल कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में लिया
राहुल ने ली घटनाक्रम की जानकारी
इस दौरान वड़िंग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से फोन पर मोहनजीत की बातचीत भी कराई। राहुल गांधी ने फोन पर मोहनजीत का हाल जाना और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि संगरूर दौरे के दौरान मोहनजीत सिंह ने नशे के खिलाफ विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें- पंजाब के अस्पतालों में स्टाफ की कमी होगी दूर, कैबिनेट ने 251 पदों को दी मंजूरी; जानें किन जिलों को मिला फायदा
हिरासत में हुआ था दुर्व्यवहार
आरोप है कि हिरासत के दौरान उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। मामला सामने आने के बाद पंजाब कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों समेत विभिन्न नेताओं ने मामले की निंदा की थी। मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी पत्र भेजा गया है। लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच अब तीन पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर करने और डीएसपी के तबादले की कार्रवाई को सरकार के अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
