विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2008 में जीजा पर हमला करने के मामले में नपे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, 15 साल बाद मिली दो साल की सजा

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Thu, 21 Dec 2023 04:11 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora Sentenced) को सहित नौ लोगों को दो साल की सजा सुनाई गई है। अमन अरोड़ा के जीजा राजिंदर दीपा ने बताया कि वर्ष 2008 ...और पढ़ें

Aman Arora sentenced to two years: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित नौ लोगों को दो साल की सजा
Aman Arora sentenced to two years: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित नौ लोगों को दो साल की सजा

जागरण संवाददाता, संगरूर। Aman Arora sentenced to two years: जिला संगरूर के विधानसभा हलका सुनाम के विधायक व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को दो साल की सजा सुनाई गई है। अरोड़ा सहित नौ व्यक्तियों को सुनाम अदालत के माननीय जज गुरभिंदर सिंह जोहल द्वारा दो वर्ष की सजा सुनाई।

नौ व्यक्तियों में से एक की मौत हो चुकी है। अमन अरोड़ा (Aman Arora)  के जीजा राजिंदर दीपा (Rajinder Deepa) ने बताया कि वर्ष 2008 में अमन अरोड़ा व आठ व्यक्तियों ने उनके घर में दाखिल होकर उन पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अमन अरोड़ा सहित नौ लोगों को मिली दो साल की सजा

इस केस की सुनवाई करते हुए जज ने आज अमन अरोड़ा व अन्य व्यक्तियों को दो-दो वर्ष की सजा व जुर्माने की सजा सुनाई। राजिंदर सिंह दीपा ने आज पंद्रह वर्ष बाद अदालत के आए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केस के फैसले में देर अवश्य हुआ है, लेकिन आज उन्हें इंसाफ मिला है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की लीडरशिप पर एक बार फिर बोला हमला, बोले- 'जन कल्‍याण के लिए सभी आएं साथ'

अमन अरोड़ ने 8 लोगों के साथ मिलकर किया था हमला

अमन अरोड़ा ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया था। पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाकर केस भी दर्ज नहीं होने दिया था, जिसके लिए उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा था अब जाकर उन्हें इस केस में इंसाफ मिला है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-  पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में भेजे दो ड्रोन; जवानों ने फायरिंग कर किया फेल; ढाई किलो हेरोइन बरामद