Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिम में IIT रोपड़ के छात्र की मौत, वर्कआउट के दौरान बेसुध होकर अचानक गिरा; कान से बहने लगा खून 

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 08:02 PM (IST)

    आईआईटी रोपड़ के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य सागर (21) की जिम में वर्कआउट के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसके कान से खून निकला और वह बेहोश ह ...और पढ़ें

    आईआईटी रोपड़ के छात्र की जिम में वर्कआउट के दौरान मौत। सांकेतिक फोटो

    आईआईटी रोपड़ के छात्र की जिम में वर्कआउट के दौरान मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. आईआईटी रोपड़ छात्र आदित्य सागर की जिम में मौत।

    2. वर्कआउट के दौरान कान से खून निकला, बेहोश हुआ।

    3. ब्रेन हेमरेज की आशंका, चिकित्सा में देरी का आरोप।

    जागरण संवाददाता, रूपनगर। आईआईटी रोपड़ के छात्र की जिम में वर्क आउट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कान से खून निकला और वो बेसुध हो गया। जिस तरीके से उसके कान से खून निकला, प्रतीत होता है कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है। जब तक उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी।

    बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्रा आदित्य सागर (21) पुत्र विनीत कुमार सागर उतर प्रदेश के हापुड़ के संजय विहार का रहने वाला था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उसे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने में देरी हुई। आदित्य आइआइटी में बने जिम में वर्क आउट के लिए पहले दिन ही गया था।

    वर्क आउट के दौरान उसके कान से खून निकलना शुरू हुआ और वो बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे गार्ड एंबुलेंस के जरिये आइआइटी के मेडिकल सेंटर ले गए।

    वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मतृ घोषित कर दिया। थाना सदर रूपनगर के एसएचओ सन्नी खन्ना ने आदित्य की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि आदित्य के परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।