Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP', अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर केवल ढिल्लों ने लगाया विराम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:25 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने रूपनगर में स्पष्ट किया कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और अकाली दल से कोई गठब ...और पढ़ें

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और सुखबीर बादल। फाइल फोटो

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और सुखबीर बादल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भाजपा सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव।

    2. अकाली दल से गठबंधन की संभावना को किया खारिज।

    3. रूपनगर में अवैध माइनिंग और बढ़ते कर्ज पर जताई चिंता।

    जागरण संवाददाता, रूपनगर। भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने साफ किया कि पार्टी की ओर से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

    प्रेस को संबोधित करते हुए ढिल्लों ने अकाली दल के सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद गठबंधन की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री सभी के हैं। सुखबीर बादल के भी हैं। सुखबीर पंजाब और अकाली दल के बड़े नेता हैं।

    सरेआम बेरोकटोक माइनिंग

    उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात में पंजाब के मुद्दों पर ही बात की होगी। प्रेस कान्फ्रेंस में अवैध माइनिंग पर पूछे गए सवाल के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि रूपनगर पंजाब में माइनिंग का गढ़ बन चुका है, जहां बरसात के मौसम में भी सरेआम बेरोकटोक माइनिंग चल रही है।

    इस दौरान उनसे जगतार सिंह हवारा को जेल से पैरोल दिलाने संबंधी कई राजनीतिक दलों की मांग पर भाजपा का पक्ष पूछे जाने पर ढिल्लो का कहना था कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों के साथ है और पार्टी हाईकमान का जो पक्ष होगा, वो पंजाब के हित में ही होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

    एक हजार करोड़ रुपये का और कर्ज

    चार साल पहले तक साठ साल के शासन के बाद प्रदेश पर ढाई लाख करोड़ का कर्ज था ,जोकि अब बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ यानि दोगुना हो चुका है। इस पर परेशानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज और ले लिया है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा व जिले के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।