Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस ने घर पर मारा छापा 

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 10:03 PM (GMT+05:30)

    पुलिस ने पातड़ां के हरमन नगर में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा और महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    पटियाला में देह व्यापार का भंडाफोड़। फाइल फोटो

    पटियाला में देह व्यापार का भंडाफोड़। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पातड़ां के हरमन नगर में देह व्यापार पर पुलिस का छापा।

    2. एक महिला संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

    3. अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना सदर पातड़ां पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरमन नगर में एक मकान पर छापा मारकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि मकान से लंबे समय से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था।

    पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के सिलसिले में हरमन नगर, पातड़ां में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हरमन नगर स्थित एक मकान में रहने वाली लवप्रीत कौर अपने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रही है।

    सूचना में यह भी बताया गया कि उक्त महिला काफी समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त है और उसके घर पर रोजाना बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है। सूचना के अनुसार छापेमारी के समय भी मकान में कुछ महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और मौके से आरोपितों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लवप्रीत कौर निवासी चुनागरा रोड, हरमन नगर, पातड़ां, अमनदीप कौर निवासी वार्ड नंबर-4, मानसा और राजेश कुमार निवासी चुनागरा रोड, पातड़ां के रूप में हुई है।

    खबरें और भी

    आरोपितों से कड़ी पूछताछ की तैयारी में पुलिस

    थाना सदर पातड़ां पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

    एसएचओ जसविंदर सिंह के अनुसार आरोपितों को अदालत में पेश करके गंभीरता से पूछताछ की जाएगी। वहीं इलाके में अन्य जगह भी जो लोग इस तरह की गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।