विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाभा जेल ब्रेक : परिंमदर को नाभा लाया गया, 11 दिन के पुलिस रिमांड पर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Wed, 30 Nov 2016 07:43 PM (IST)

नाभा जेल ब्रेक मामले में गिरफ्तार परमिंदर सिंह नाभा लाया गया है। पुलिस उसे नाभा की अदालत में पेश कर र‍िमांड पर लेगी। बताया जाता है कि पूरे मामले में परमिंंदर अहम कड़ी था।

News Article Hero Image

जेएनएन, पटियाला। नाभा जेल ब्रेक मामले में आतंकियों काेे भगाने में मददगार परमिंदर सिंह उर्फ़ पैदा को मंगलवार देेर रात पटियाला लाया गया। उसे पटियाला के सीआइए मुख्यालय लाया गया। पुलिस उसे नाभा की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 11 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बताया जाता है कि पूरे मामले में परमिंंदर अहम कड़ी और मास्टर माइंड था।

परमिंदर सिंह पैदा को रविवार को हुए जेल ब्रेक के दिन ही उत्तर प्रदेश्ाा के कैराना क्षेत्र के शामली में पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश्ा के मुज़फ़्फ़रनगर की अदालत में पेश किया गया था। वहां की अदालत ने 14 दिन की जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था।

पढ़ेंं : पंजाब जेल ब्रेक : KLF सरगना मिंटू के बाद एक और फरार आतंकी गिरफ्तार

इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने उसे मुज्जफरनगर की अदालत से रिमांड पर लिया। नाभा के डीएसपी मनप्रीत सिंह की अगुवाई में गई पुलिस टीम परमिंदर को देेर रात पटियाला लेकर आई। पटियाला के एसपी (डी) एचएस विर्क ने बताया की परमिंदर सिंह को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे 11 दिन के रिमांड पर दे दिया गया। उससे पूछताछ से पूरी साजिश का खुलासा होगा।

पढ़ें : नाभा जेल पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, आंतकी मिंटू का रिकॉर्ड खंगाला