विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला के एसएसटी नगर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूल टीचर को मारी टक्कर; हादसे के बाद हंगामा और पिटाई

Published: Thu, 26 Feb 2026 11:55 AM (IST)

पटियाला के एसएसटी नगर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार स्कूल टीचर को टक्कर मार दी। महिला गंभीर घायल ...और पढ़ें

तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवक की धुनाई करते हुए युवक।

तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवक की धुनाई करते हुए युवक।

HighLights

  1. तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मारी।

  2. शिक्षिका के सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती।

  3. गुस्साई भीड़ ने बाइक सवार युवकों की पिटाई की।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला शहर के एसएसटी नगर इलाके में वीरवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने स्कूटी सवार एक स्कूल टीचर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला शिक्षिका सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। शिक्षिका घर से अपने स्कूल की तरफ जा रहीं थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और वाहन की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल शिक्षिका को संभाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर पर गहरी चोट आई है और उसका इलाज जारी है। वहीं बाइक सवार युवकों में से एक को भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- 8 महीनों में 670 एनकाउंटर, 900 से अधिक मौतें; क्राइम कंट्रोल के नाम पर पाकिस्तान में चल क्या रहा है?

घटना के बाद शुरू हुई बहस

घटना के बाद विवाद उस समय बढ़ गया जब बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पकड़े जाने पर युवकों ने लोगों के साथ बहस शुरू कर दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में उग्रवादियों से लड़ते हुए पंजाब के सैनिक गुरप्रीत सिंह हुए शहीद; राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

गुस्से में भीड़ ने युवकों की धुनाई कर दी

इस बीच गुस्साई भीड़ ने कथित रूप से बाइक सवार युवकों की पिटाई कर दी। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कुछ लोगों का कहना है कि कानून हाथ में लेना ठीक नहीं था, जबकि अन्य लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घायल शिक्षिका के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह की मोगा रैली का नया शेड्यूल जारी, अकाली दल के साथ गठबंधन पर टिकी नजरें