Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट के भोआ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत; ग्रामीणों ने लगा दिया धरना

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:10 PM (IST)

    पठानकोट के भोआ में सुंदर चक रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक रोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हाद ...और पढ़ें

    एक्सीडेंट में मौत के बाद धरने पर बैठे लोग।

    एक्सीडेंट में मौत के बाद धरने पर बैठे लोग।

    HighLights

    1. भोआ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत।

    2. गुस्साए ग्रामीणों ने सुंदर चक रोड जाम किया।

    3. स्थानीय ट्रैफिक के लिए अलग सड़क की मांग।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट के भोआ के सुंदर चक रोड पर शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुंदर चक अड्डे पर रोड जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जाम रात करीब 10 बजे शुरू हुआ, जो रविवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सुंदर चक रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव सुंदर चक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सुमित कुमार निवासी सुंदर चक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में करेटा कार से 7 करोड़ की हेरोइन जब्त; पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, नेटवर्क की जांच शुरू

    सड़क पर ट्रेफिक का रहता है दबाव

    हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और सुंदर चक अड्डे पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों में सरपंच रविंद्र कुमार, रजिंदर पिल्ला, इंद्रजीत, कालाराम, समिति सदस्य नीरू, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, ज्योति, अंजू व अनीता सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

    ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की कि निर्माणाधीन कटरा एक्सप्रेस रोड के साथ लोकल ट्रैफिक के लिए अलग सड़क बनाई जाए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में मजदूर को टक्कर मारकर भागी कार, फिर दूसरी गाड़ी से भिड़ी; पांच घायल

    भारी वाहनों की आवाजाही सीमित करने की रखी मांग

    इसके अलावा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी ट्रकों, क्रेशरों और ट्रालियों की आवाजाही बंद करने की भी मांग रखी गई। साथ ही मृतक रोहित कुमार, जोकि गरीब परिवार से संबंध रखता था, के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की गई। मौके पर डीएसपी लखविंदर सिंह, थाना प्रभारी मोहित टांक और तहसीलदार पठानकोट पहुंचे।

    डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये का चेक दिया गया। प्रशासन ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी पठानकोट के साथ बैठक कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी मोहित टांक ने बताया कि सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- PM Modi in Punjab LIVE: कुछ ही देर में डेरा बल्लां पहुंचेंगे PM मोदी, संगत में भरपूर उत्साह