Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति ने फंदा लगा की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी और महिला सरपंच के पति को बताया जिम्मेदार

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 04 Jun 2021 02:00 AM (GMT+05:30)

    पत्नी के एक महिला सरपंच के पति से अवैध संबंधों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। ...और पढ़ें

    पति ने फंदा लगा की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी और महिला सरपंच के पति को बताया जिम्मेदार
    पति ने फंदा लगा की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी और महिला सरपंच के पति को बताया जिम्मेदार

    संवाद सहयोगी, मामून : पत्नी के एक महिला सरपंच के पति से अवैध संबंधों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मरने से पहले मृतक ने बुधवार की अपनी आपबीती सुनाते हुए की वीडियो बनाई और फिर उसे अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियों में गांव चिकली करोली निवासी अशोक सिंह ने आत्महत्या का कारण अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को बताया है। वीरवार सुबह व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा कर जान दे दी। सुबह जब लोगों ने पेड़ से लटकता हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। थाना मामून पुलिस ने सुसाइड नोट, वीडियो और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी और महिला सरपंच के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

    अशोक सिंह का करीब 17 साल पहले पूनम देवी के साथ प्रेम विवाह हुई थी। अशोक जम्मू में हुंडई कंपनी की एजेंसी में काम करता था। कुछ समय पहले पूनम मनरेगा के अधीन सुपरवाइजर का काम करने लगी। मनरेगा के तहत करवाए जा रहे कार्यों की वह जांच करती थी। इसी दौरान वह काम के सिलसिले में बमियाल एरिया में गई। बमियाल में उसका रिश्तेदारी भी है। इसी दौरान गांव की सरपंच के पति के साथ उसकी गहरी दोस्ती हो गई। दोनों परिवारों का आना-जाना होने लगा। अशोक सिंह को शक होने लगा। उसने अपनी पत्नी को रोका भी, परंतु बात सिरे नहीं चढ़ी।

    एक जून को भी हुआ था झगड़ा

    लोगों ने बताया कि एक जून को भी अशोक घर से यह कहते हुए निकला कि वह काम के सिलसिले में जा रहा था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी घर से निकली तो अशोक उसका पीछा करने लगा। हाजीपुर के पास उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ कार में थी। यहां उनका झगड़ा हुआ था जिस मामले में पुलिस ने राजीनामा कराया था। एएसआइ तरनजीत ने बताया कि अशोक दो से तीन घंटे तक अस्पताल में भी भर्ती रहा। बाद में दोनों का राजीनामा हो गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि अशोक सिंह को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया था। वीडियो में कहा- शर्मिंदा होकर अपने आप को खत्म कर रहा हूं

    आत्महत्या से पहले अशोक ने अपना एक वीडियो बनाया गया, जिसमें उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते यह कदम उठा रहा है। वीडियो में उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी और उसके पुरुष मित्र (जिसके साथ उसके पत्नी के अवैध संबंध है) को बहुत समझाया, लेकिन वे नहीं समझे। वह समाज में अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका तथा दुनिया से शर्मिन्दा होकर मजबूरी में अपने आप को खत्म कर रहा है। उसकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी व उसका प्रेमी गांव की महिला सरपंच का पति है। वीडियो में उसने अपनी पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए भी कहा है। आरोपितों की तलाश में की जा रही छापामारी

    खबरें और भी

    पुलिस थाना मामून के एडिशनल एसएचओ एन्युमल मल ने बताया कि पुलिस को मृतक युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक की पत्नी पूनम देवी के सुमित ड्क्षसह के साथ अवैध संबंधों को आत्महत्या की मुख्य वजह बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट, वीडियो और मृतक के परिजनों के बयानों के पूनम देवी और सुमित ड्क्षसह पर धारा 306, 34 का मामला दर्ज कर किया गया है। दोनों आरोपित फिलहाल फरार हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।