Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिद्दा और भांगड़ा से महिलाओं ने मचाया धमाल, पंजाब के नवांशहर में धूमधाम से मनाया तीयां दा त्योहार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:26 PM (IST)

    पंजाब के नवांशहर जिले के खोजा बेट गांव में 'तीयां का मेला' बड़े उत्साह से मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विरासत ...और पढ़ें

    गिद्दा और भंगड़ा से मचाया धमाल, महिलाओं ने मनाया तीयां दा त्योहार। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    गिद्दा और भंगड़ा से मचाया धमाल, महिलाओं ने मनाया तीयां दा त्योहार। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. नवांशहर के खोजा बेट में 'तीयां का मेला' उत्साह से मनाया।

    2. महिलाओं ने पारंपरिक गिद्दा, भांगड़ा और बोलियों से समां बांधा।

    3. पंजाबी लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत किया गया।

    संवाद सहयोगी, काठगढ़। पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से ब्लॉक बलाचौर के गांव खोजा बेट में ‘तीयां का मेला’ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

    इस अवसर पर गांव की महिलाओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक गिद्दे, भांगड़े तथा बोलियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम संतोख सिंह सरपंच, गांव खोजा बेट एवं जिला चेयरमैन सैनी कल्याण बोर्ड, नवांशहर, पंजाब के विशेष प्रयासों से आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना तथा आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मेल-जोल को मजबूत करना रहा। मेले को सफल बनाने में परमजीत कौर सैनी, हरप्रीत कौर चाहल, सुखबीर कौर, हरजिंदर कौर, हरप्रीत कौर सैनी, तनप्रीत कौर और जसलीन कौर सहित पूरी टीम ने भरपूर मेहनत की। मेले में ढोल की थाप और डी.जे. की धुन पर महिलाओं ने जमकर गिद्दा और भांगड़ा डाला।

    पारंपरिक बोलियों और लोक गीतों से कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए मेले का भरपूर आनंद उठाया। ‘तीयां का मेला’ न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि पंजाब की पारंपरिक लोक संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और महिलाओं के बीच आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी दिया।