विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muktsar News: टोल पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से किया हमला, सात पर केस दर्ज... सभी फरार

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:27 PM (IST)

जिला श्री मुक्तसर साहिब में स्थित अबुल खुराना के टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने ड्यूटी दे रहे कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल करने का मामल ...और पढ़ें

टोल पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से किया हमला
टोल पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से किया हमला

HighLights

  1. टोल से गुजरते समय एक आरोपित की कर्मचारी से हुई थी बहस
  2. अबुल खुराना के टोल प्लाजा की है घटना

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। Toll Employee Assaulted: अबुल खुराना के टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने ड्यूटी दे रहे कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। थाना लंबी पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें एक ज्ञात व छह अज्ञात हैं।

ये है मामला

पुलिस को दी शिकायत में अंकुश बिश्नोई पुत्र संजय कुमार निवासी गंगानगर (राजस्थान)ने बताया कि अबुल खुराना के टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर लगा हुआ है। चालकों को गाड़ियों को लाइन में आने के लिए बोलना उसकी ड्यूटी है।

सात दिसंबर की दोपहर करीब ढाई बजे एक व्यक्ति बाइक पर आया। उसके पीछे एक महिला बैठी हुई थी। यह व्यक्ति अपनी बाइक विपरीत दिशा की तरफ लेकर जा रहा था जिसको उसने ऐसा करने से रोका। क्योंकि आगे से कई बार वाहन तेज रफ्तार में आते हैं और हादसे की आशंका रहती है लेकिन उक्त व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा।

गोरा ब्लैकिया नाम से है मशहूर

उसने कहा कि वह गोरा ब्लैकिया नाम से मशहूर है। इसके बाद वह एक स्विफ्ट कार पर आया और कुछ अज्ञात लोग बाइक पर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। गोरा ब्लैकिया ने तलवार से उसके सिर की पिछली साइड वार किया और उसके साथी हमलावरों ने भी लाठियों से उससे मारपीट की।

ये भी पढ़ें- पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर सिख संगठनों ने किया रोष मार्च, लगाए खलिस्तानी के समर्थन में नारे

उसके साथी कर्मचारी बीच बचाव में आए तो उनसे भी मारपीट की गई। आरोपित उसे घायल करने के बाद जब लोग इकट्ठे होने शुरू हो गए तो मौके से भाग निकले।

पर्ची को लेकर करता है झगड़ा

शिकायतकर्ता ने बताया कि गोरा ब्लैकिया उसका जानकार है और अकसर ही टोल से गुजरते समय उनके साथ पर्ची को लेकर झगड़ा करता है। उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है।

उसे घायल अवस्था में साथी कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती कराया। एएसआइ सरबजीत सिंह ने बताया कि मामले में गोरा ब्लैकिया और उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़ं- पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर सिख संगठनों ने किया रोष मार्च, लगाए खलिस्तानी के समर्थन में नारे