यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: मुक्तसर जेल में SSP का छापा, 150 कर्मियों के साथ दी दबिश; कैदियों की बैरकों को खंगाला
मुक्तसर साहिब की जिला जेल में पुलिस अधिकारियों ने सुबह तड़के छापेमारी की। इस दौरान एसएसपी के साथ 150 पुलिस कर्मचारियों ने जेल में बंद कैदियों व हवालात ...और पढ़ें

HighLights
- जिला जेल में एसएसपी का सुबह तड़के छापा
- कैदियों की बैरकों की जांच
- 150 कर्मचारियों के साथ जेल में पहुंचे एसएसपी
- कैदी जेल से गैंग आपरेट तो नहीं कर रहे इस पर रखी जा रही नजर - एसएसपी मीना
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर साहिब की जिला जेल में पुलिस अधिकारियों ने सुबह तड़के छापेमारी की। मंगलवार की सुबह तड़के एसएससी भागीरथ सिंह मीना की ओर से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी के साथ 150 पुलिस कर्मचारियों ने जेल में बंद कैदियों व हवालातियों के बैरकों की चेकिंग की।
गैंग ऑपरेट को रोकने के लिए की गई जेल में चेकिंग
एसएसपी मीना ने बताया कि जेल में बंद कैदी व हवालाती मोबाइल और नशे का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे इसकी जांच के लिए जेल का सुबह के समय औचक निरीक्षण किया गया है। जेल की गहनता से जांच की गई है। उन्होंने बताया कि जेल में चेकिंग करने का उनका उद्देश्य यह है कि कहीं कोई अपराधी जेल में चोरी छिपे मोबाइल का इस्तेमाल कर गैंग ऑपरेट तो नहीं कर रहा।
जेल में लगातार चेकिंग जारी
कहीं वह जेल में बैठ कर ही क्राइम तो नहीं करवा रहा। इसको लेकर जेल की चेकिंग की गई है। फिलहाल चेकिंग के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी चेकिंग जेल में लगातार चलती रहेगी। इस दौरान जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Ludhiana Accident: खौफनाक मंजर! ट्रॉली और तेज रफ्तार कार में जोरदार भिड़ंत, जलकर राख हुई कार; देखें तस्वीरें
जेल से चार मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, दो डाटा केबल बरामद
.jpg)
वहीं, तरनतारन की केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में मंगलवार को सर्च अभियान चलाया गया। जिस दौरान विभिन्न वार्डो से चार मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, दो डाटा केबल, दो हेड फोन और बिजली हीटर के तीन स्प्रींग बरामद हुए हैं। जेल के सहायक सुपरडेंट भगवंत सिंह ने पुलिस को जानकारी दे दी है। जिसके चलते अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

