Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा-लुधियाना हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर; पति-पत्नी की मौत और पांच साल का मासूम घायल

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:55 PM (IST)

    मोगा-लुधियाना हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    मोगा-लुधियाना हाईवे पर सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

    मोगा-लुधियाना हाईवे पर सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)


    HighLights

    1. मोगा-लुधियाना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ

    2. पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई

    3. पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

    राजकुमार राजू, मोगा। लुधियाना हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा ट्रक चालक की घोर लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण पेश आया।

    जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी भवजीत सिंह (पुत्र जगदेव सिंह) अपनी पत्नी परमजीत कौर और बेटे हरजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल गांव चंद पुराना जा रहे थे।

    जब वे कस्बा अजीतवाल के पास पहुंचे, तो सामने से गलत दिशा (Wrong Side) से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिसके कारण भवजीत सिंह को भ्रम हुआ कि सामने से कोई मोटरसाइकिल आ रही है। इसी गलतफहमी में मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

    मौके पर ही दम तोड़ा, मासूम अस्पताल में भर्ती

    टक्कर इतनी भीषण थी कि भवजीत सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 5 वर्षीय बेटे हरजीत की टांग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिसिया कार्रवाई और सीसीटीवी की मदद

    घटना की सूचना मिलते ही थाना अजीतवाल के ASI सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी