पंजाब के मोगा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु
मोगा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की छठी रथ यात्रा धूमधाम से निकली। विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने पूजा-अर्चना कर रथ को रवाना किया। ...और पढ़ें

पंजाब के मोगा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा। फोटो जागरण
HighLights
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा, बलभद्र की छठी रथ यात्रा मोगा में।
विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने पूजा कर रथ को रवाना किया।
शहर सजा, हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथ खींचा।
जागरण संवाददाता, मोगा। भगवान जगन्नाथ उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर मोगा शहर में निकले। रथ यात्रा को देखने और रथ के रसों को खींचकर उसे आगे बढ़ाने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। रथ यात्रा का आयोजन मोगा की इस्कॉन सोसाइटी की ओर से किया जाता है।
यह छठी रथ यात्रा है। तेज गर्मी की वजह से अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से रथ यात्रा शुरू हुई। विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने पूजा अर्चना कर रथ यात्रा के मार्ग को वुहार कर रथ को रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रथ यात्रा देर रात तक गीता भवन में विसर्जित होगी । उम्मीद है कि शहर के 50000 से अधिक लोग अलग-अलग स्थान पर रथ यात्रा में शामिल होंगे।
लोगों ने छबील और लंगर का किया आयोजन
रथ यात्रा के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है पूरे शहर में रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जगह-जगह धार्मिक झंडे और गुब्बारे लगाए गए हैं। शहर भर की विभिन्न संस्थाओं व्यापारिक संगठनों और निजी स्तर पर लोगों ने छबील और लंगर का आयोजन किया है।
तेज गर्मी के बावजूद 3:00 से ही रथ यात्रा शुरू होने के स्थान पर लोगों का एकत्र होना शुरू हो गया था। शाम को करीब 6:45 बजे पूजा के बाद रथ यात्रा रवाना हुई जो मुख्य बाजार होते हुए न्यू टाउनशिप आर्य समाज स्कूल के रास्ते होते हुए गीता भवन चौक पहुंचेगी और गीता भवन मंदिर में जाकर इसका विसर्जन होगा।
खबरें और भी
आयोजन समिति के चेयरमैन देव प्रिय त्यागी ने बताया कि रथ यात्रा रवाना होने से पहले इसके मुख्य यजमान ने इसकी पूजा अर्चना की। रथ यात्रा के बाद भगवान मुख्य यजमान के आवास पर ही विश्राम करेंगे।
शहर सजा, धार्मिक रंग में रंगा
मोगा शहर को रथ यात्रा की तैयारी में धार्मिक रंग में रंग दिया गया 10 स्थान पर स्टेज बनाए गए जहां संस्कृत प्रस्तुत किया की गई कुछ जगहों पर राधा कृष्ण के वश में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी वहीं पांच स्थानों पर एलइडी टीवी लगाई गई इन बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने रथ यात्रा का लाइव प्रसारण देखा।
विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई। भगवान के श्रृंगार के लिए कोलकाता से विशेष फुल मंगवाए गए हैं यह 10 तरह के फूल श्रृंगार में अपनी अलग ही आभा बिखेर रहे थे।