Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसा लौटते समय हिमाचल के ऊना में हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली उतराई में अनियंत्रित हुई; बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:33 PM (IST)

    पीर निगाह में दर्शन के बाद मानसा लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली उतराई में पलट गई। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची समेत आठ श्रद्धालु घायल हुए। ...और पढ़ें

    ऊना में पलटी पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली।

    ऊना में पलटी पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली।

    HighLights

    1. हिमाचल के ऊना में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी।

    2. मानसा के बुढलाडा क्षेत्र के आठ श्रद्धालु घायल हुए।

    3. घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।

    जागरण संवाददाता, मानसा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से रविवार पंजाब के मानसा आ रही में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली उतराई वाले रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा पीर निगाह और बसोली के बीच हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    सभी श्रद्धालु मानसा के बुढलाडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों, राहगीरों और सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया।

    उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने उन्हें आगामी परामर्श लेने की सलाह दी है। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची मनकीरत को भी चोटें आई हैं। घायलों में कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह और सोमा देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- सरहिंद में कांवड़ियों को रौंदने वाला वाहन 12 घंटे में बरामद, मालिक अरेस्ट; स्पीकर संधवां ने मुआवजे का किया एलान

    una tractor accident

    पलटने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली।

    आनंदपुर साहिब के बाद पहुंचे थे पीर निगाह

    जानकारी के अनुसार जिला मानसा के बलाड़ा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर निकला था। जत्थे में 20 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले आनंदपुर साहिब में माथा टेका। इसके बाद वे मां नैना देवी मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन किए। रविवार को श्रद्धालु पीर निगाह पहुंचे और धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से वापस मानसा के गहड़ क्षेत्र की ओर रवाना हुए।

    खबरें और भी

    पीर निगाह से कुछ दूरी पर उतराई वाले मार्ग में अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन को संभाल पाता, इससे पहले ही ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे के समय उसमें 20 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना निगम ने सड़क धंसने के बाद घर कराया खाली, कंक्रीट डाल किया सुरक्षित; सीवर में केबल डालने पर उठे सवाल

    स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

    हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। समय पर उपचार मिलने से सभी घायलों की हालत में सुधार बताया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

    घायलों ने बताया कि वे पीर निगाह में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि रास्ते में इस तरह का हादसा हो जाएगा। श्रद्धालुओं ने कहा कि हादसा काफी डरावना था, लेकिन भगवान का शुक्र है कि सभी की जान बच गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों तथा श्रद्धालुओं के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक तौर पर उतराई में ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में कितने लोग सवार थे और वाहन किस स्थिति में था। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। 

    यह भी पढ़ें- जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, शिक्षा को बताया गरीबी खत्म करने का रास्ता