लुधियाना में मजाक बना मौत का कारण, लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली ने ली युवक की जान
लुधियाना के लक्ष्मी नगर में मजाक के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से 21 वर्षीय बीए छात्र पंकज की ...और पढ़ें

लुधियाना में मजाक के दौरान चली गोली से युवक की मौत (फाइल फोटो)
HighLights
लुधियाना में मजाक के दौरान चली गोली से युवक की मौत
21 वर्षीय बीए छात्र पंकज की गर्दन में लगी गोली
लाइसेंसी पिस्टल से हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के लक्ष्मी नगर में एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से मजाक करते समय गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गोली युवक की गर्दन के पिछले हिस्से में लगी, जिससे 21 साल का पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे DMC हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर हैबोवाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया, मरने वाला युवक बीए की पढ़ाई कर रहा था और अक्सर इलाके में स्थित एक फाइनेंस ऑफिस में जाता रहता था। गोली चलाने वाला युवक भी फाइनेंसर के ऑफिस में काम करता था।
फाइनेंसर बुधवार शाम को अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने ऑफिस के एक दराज में छोड़ गया था। इसी बीच, दोनों युवकों ने उसकी पिस्टल निकाली और एक-दूसरे से मजाक करने लगे। एक युवक ने पिस्टल दूसरे की गर्दन पर रखी और गोली चला दी, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
