Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार अकाली दल भी तैयार, सुखबीर बादल का दावा- इस बार जीतेंगे 100 सीटें

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

    सुखबीर बादल ने साहनेवाल की कूंमकलां अनाज मंडी में अकाली दल की रैली में दावा किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले 100 सीटें जीतेगी। उन्होंने भ ...और पढ़ें

    सुखबीर बादल ने दावा किया कि अकाली दल आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले 100 सीटें जीतेगी।

    सुखबीर बादल ने दावा किया कि अकाली दल आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले 100 सीटें जीतेगी।

    HighLights

    1. सुखबीर बादल ने अकाली दल के 100 सीटें जीतने का दावा किया

    2. पेंशनरों को डीए और बकाया तुरंत जारी करने की मांग की

    3. किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली देने का वादा किया

    संवाद सूत्र, श्री माछीवाड़ा साहिब। विधानसभा क्षेत्र साहनेवाल की कूंमकलां अनाज मंडी में आयोजित शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ-सुखबीर बादल लाओ रैली में अध्यक्ष सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर 100 सीट जीतने का दावा किया। यह बात उन्होंने मोगा में भाजपा की रैली में अमित शाह की ओर से दिए अकेले चुनाव लड़ने की प्रतिक्रिया के तौर पर देखी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को 92 सीटों से जिता सकते हैं, तो इस बार शिरोमणि अकाली दल लोगों के भारी समर्थन से अकेले 100 सीटें जीतेगा। रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

    इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार को पैंशनरों को डीए और बकाया तुरंत जारी करने का आदेश दिया है, जिसका वह स्वागत करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को करोड़ों रुपये के विज्ञापन की बजाय, पैंशनरों को यह रकम तुरंत जारी करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबो दिया है, इसलिए लोगों को राज्य को बचाने के लिए अकाली दल की सरकार लानी चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री और क्षेत्र साहनेवाल के इंचार्ज शरनजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अकाली सरकार के दौरान क्षेत्र का विकास हुआ, जिसमें मत्तेवाड़ा पुल, कूंमकलां अस्पताल, नई सड़कों का निर्माण, गांवों में सीवरेज सिस्टम, साहनेवाल का रेलवे पुल और अन्य विकास कार्य हुए।

    खबरें और भी

    कांग्रेस के 5 वर्ष और आप के 4 वर्ष के राज्य में साहनेवाल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है, इसलिए उनकी मांग है कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनाई जाए। युवा नेता सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस सरकार के अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस मौके पर महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, केएस मक्खन, जत्थेदार गुरचरन सिंह मेहरबान भी मौजूद थे।

    किसानों को 12 घंटे फ्री बिजली दी जाएगी

    सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज पंजाब में जो सरप्लस बिजली है। वह अकाली सरकार के दौरान स्व. प्रकाश सिंह बादल द्वारा लगाए गए थर्मल प्लांट और नए बने डैम की वजह से है। उन्होंने कहा कि जब अकाली सरकार आएगी तो सबसे पहले जिन किसानों को खेती के लिए आठ घंटे फ्री बिजली मिलती है, उन्हें लगातार 12 घंटे सप्लाई की जाएगी।

    1947 में आजादी के बाद से राज्य में कई मुख्यमंत्री रहे, लेकिन प्रकाश सिंह बादल ने ऐसे विकास किए जिन्हें लोग याद रखते हैं, जबकि दूसरे मुख्यमंत्री अपनी एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं गिना सकते।