यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: आस्था का उमड़ा जनसैलाब, अयोध्या धाम जाने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रद्धालु; राममय हुआ माहौल
भगवान श्री राम की नगरी धाम अयोध्या जाने के लिए महानगर में भारी संख्या में श्रद्धालु है। बुधवार सुबह सैंकड़ों तादात में श्रद्धालु आस्था ट्रेन से अयोध्य ...और पढ़ें

HighLights
- योध्या जाने के लिए महानगर में भारी संख्या में श्रद्धालु है
- भगवान श्री राम के जयकारे से महानगर लुधियाना गूंज उठा
जागरण संवाददाता, लुधियाना। भगवान श्री राम की नगरी धाम अयोध्या जाने के लिए महानगर में भारी संख्या में श्रद्धालु हैं। बुधवार सुबह सैंकड़ों तादात में श्रद्धालु आस्था ट्रेन से अयोध्या धाम जाने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह 7:00 बजे से रेलवे स्टेशन पर भगवान श्री राम के जयकारे से महानगर लुधियाना गूंज उठा।
श्रद्धालुओं का भव्य हुआ स्वागत
.jpg)
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर श्री राम के भक्तों द्वारा स्टॉल लगाया गया प्लेटफॉर्म पर दरिया बिछाई गई और इस कार्पेट पर चढ़कर भक्त जन आस्था ट्रेन में सवार हुए ताकि वह प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम पहुंच सके। रेलवे स्टेशन पर हर कोई जय श्री राम के जयकारे लगाते थे जिससे यहां वातावरण रामनय में हो गया।

