विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! दिन में भी होगा सर्दी का अहसास; अगले पांच दिन तक पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 24 Oct 2023 08:44 AM (IST)

Punjab Weather Today पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ...और पढ़ें

अगले पांच दिन तक पंजाब में शुष्क रहेगा मौसम
अगले पांच दिन तक पंजाब में शुष्क रहेगा मौसम

HighLights

  1. पंजाब में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा।
  2. 28 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नही है।
  3. राज्य में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं, पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। वहीं, आज पंजाब में मौसम साफ रहेगा

पंजाब में पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, पंजाब में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, इस दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है। वहीं, प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई वर्षा के बाद मौसम बदल गया है।

सर्दी ने दस्तक दे दी हैं। रातें अब ठंडी होने लग गई हैं, वहीं दिन में भी तापमान गिरने लगा है। सोमवार को पठानकोट, रोपड़ व एसबीएस नगर में न्यूनतम तामपान सबसे कम रहा।

कहां कितना रहा तापमान?

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 14.7 डिग्री सेल्सियस व रोपड़ में 14.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि जालंधर, होशियारपुर व मोगा में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना व अमृतसर में न्यूनतम तामपान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान जयादातर जिलों में 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड, आज धूप के साथ-साथ आसमान में छाएंगे बादल; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

28 अक्टूबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में 28 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना हैं। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना हैं। जिससे पंजाब में दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर फिर से बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: राज्‍य में आज से फिर बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर छाए रहेंगे बदरा; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान?