लुधियाना में मायके जाने से पहले विवाहिता ने की आत्महत्या, पति के विदेश में होने से थी परेशान
श्री माछीवाड़ा साहिब में 21 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि पति के विदेश में होने के कारण वह ...और पढ़ें
-1786285520615_m.webp)
मायके जाने से पहले विवाहिता ने की आत्महत्या।
HighLights
21 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी ने ससुराल में की आत्महत्या
पति के विदेश में होने से अकेलापन महसूस कर रही थी
मायके जाने की इच्छा जताई थी, फिर उठाया यह कदम
संवाद सूत्र, श्री माछीवाड़ा साहिब। स्थानीय बाबा बालक नाथ मंदिर के निकट रविवार सुबह 21 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के ससुर मिलन कुमार ने बताया कि उनका बेटा राहुल रोजगार के सिलसिले में विदेश गया हुआ है, जबकि उनकी बहू एक वर्षीय बच्ची के साथ उनके पास में रहती थी।
शनिवार रात लक्ष्मी देवी ने अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने उसकी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह स्वयं आकर लक्ष्मी देवी को अपने साथ ले जाए।
मिलन कुमार के अनुसार, रात को खाना खाने के बाद लक्ष्मी देवी अपनी बच्ची के साथ ऊपर कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह नीचे नहीं आई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से उन्होंने देखा कि लक्ष्मी देवी ने फंदा लगाया हुआ था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर लक्ष्मी देवी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
खबरें और भी
सूचना मिलने पर सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मुखी चरणजीत सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि पति के विदेश में रहने के कारण लक्ष्मी देवी अकेलापन महसूस कर रही थी और मानसिक रूप से परेशान थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।