लुधियाना में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने जहर खाकर दी जान, आरोपी बोला- 'मरना है तो मर जा, मुझे फर्क नहीं पड़ता
लुधियाना के कनिया हुसैनी गांव की एक लड़की ने युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ और रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी से परेशान होकर सतलुज दरिया किनारे जहर खा लिय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
छेड़छाड़ और धमकी से परेशान लड़की ने जहर खाया।
आरोपी अर्शदीप सिंह ने रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सत्र, जागरण, लुधियाना। गांव कनिया हुसैनी में लड़के द्वारा रोजाना की जा रही छेडछाड से परेशान होकर एक लड़की ने सतलुज दरिया किनारे गांव खुर्शेदपुरा में जाकर जहर निगल लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
आरोपित अर्शदीप सिंह के खिलाफ थाना सिधवाबेट में मामला दर्ज किया गया। चौकी गिद्दड़विडी के इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा है कि छोटी बेटी को अर्शदीप परेशान करता था। सुबह करीब आठ बजे अर्शदीप का फोन आया कि आपकी बेटी मुझसे बात करती है और मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है।
अगर आपकी बेटी ने मुझसे शादी नहीं की तो मैं यह रिकॉर्डिंग वायरल कर दूंगा। फिर अर्शदीप ने मेरी बेटी को फोन पर धमकाने लगा और मेरी बेटी उससे कहने लगी कि अगर उसने उसे तंग परेशान करना बंद नही किया तो उसने दवाई पी लेनी है, तो आरोपित कहने लगा कि दवाई पीनी है तो पी ले उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
जिस पर उसकी बेटी परेशान हो गई। उसने धमकियों से तंग होकर गांव खुर्शेदपुरा में सतलुज नदी के पुल के पास जहरीली दवाई पी ली। तुरंत लड़की को मोगा के अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।