लुधियाना में स्कॉर्पियो से नशा सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम बरामद
जगराओं में सीआईए स्टाफ ने स्कार्पियो में अफीम सप्लाई कर रहे नवजोत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलोग्राम अफीम बरामद की गई। आर ...और पढ़ें
HighLights
जगराओं में स्कार्पियो से अफीम सप्लाई करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
आरोपित नवजोत सिंह से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, तीन दिन की रिमांड पर
संवाद सहयोगी, जगराओं। सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो में अफीम सप्लाई करने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दो किलोग्राम अफीम बरामद की गई। सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम जगराओं के मलक चौक पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जोधा निवासी नवजोत सिंह बाहरी राज्यों से सस्ती अफीम लाकर जगराओं क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचता है। आज वह लुधियाना से टी-प्वाइंट अलीगढ़ होते हुए जगराओं के चुंगी नंबर पांच की ओर अपनी स्कॉर्पियो में अफीम की सप्लाई करने आ रहा था।
सूचना के आधार पर टी-प्वाइंट अलीगढ़ पर नाकाबंदी की गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में दो किलोग्राम अफीम मिली। नवजोत सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी जगराओं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे आगे की पूछताछ के लिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली।