विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Today: खून जमा देने वाली ठंड ने किया परेशान, यह जिला रहा सबसे ठंडा; आज से मौसम में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

Updated: Fri, 09 Feb 2024 08:17 AM (IST)

Punjab Weather Today आज से पंजाब में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। इससे पहले गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में धूप के साथ-साथ शीतलहर चली जिससे धूप में भी ठ ...और पढ़ें

Punjab Weather Today: खून जमा देने वाली ठंड ने किया परेशान
Punjab Weather Today: खून जमा देने वाली ठंड ने किया परेशान

HighLights

  1. .पंजाब भर में मौसम आज से हो जाएगा ड्राई
  2. पंजाब का यह जिला सबसे ठंडा रहा है
  3. 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब भर में शुक्रवार से मौसम ड्राई हो जाएगा। मौसम एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा। इससे पहले वीरवार पंजाब के कई जिलों में धूप के साथ-साथ शीतलहर चली जिससे धूप में भी ठंडक का अहसास होता रहा। इस दिन जिला रोपड़ सबसे अधिक ठंडा रहा।

14 फरवरी तक रहेगा ड्राई डे

यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा। वहीं नवांशहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, लुधियाना का 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो जिला फरीदकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का 19 डिग्री, गुरदासपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार 14 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

कपूरथला में मौसम का हाल

कपूरथला-नगर में आज एवं मौसम सूर्योदय 07:13 प्रात: सूर्यास्त 6:09 सायंदिन 16 अधिकतम रात 4 अधिकतमनगर में आजरोजगर मेला- जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की तरफ से लार्ड गणेशा इंस्टीच्यूट सुल्तानपुर लोधी में रोजगार मेला सुबह नौ बजे। खेल मेला- विशेष जरूरत वाले बच्चों के राज्य स्तरीय विशेष खेल मेला सुबह श्री गुरु नानक स्टेडियम में सुबह नौ बजे। मसीही प्रार्थना- संत एंथनी कैथोलिक चर्च, अजीत एवेन्यु में प्रार्थना सभा सुबह 10 बजे।- सीएनआइ चर्च, डीसी चौक में प्रार्थना सभा सुबह 10 बजे।- द ओपन डोर चर्च खोजेवाल में प्रार्थना सभा सुबह 11 बजे।

यह भी पढ़ें- Chandigarh: 'HSGMC की वोटर सूची से गैर सिखों को हटाया जाए', SGPC के अध्‍यक्ष धामी ने गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त से की मांग

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, पंजाब का यह जिला रहा सबसे ज्यादा ठंडा; जनता को आज से मिलेगी राहत