Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कपड़े फाड़े, जबरदस्ती करने की कोशिश की...', लुधियाना में किराएदार महिला के साथ बदसलूकी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:50 PM (IST)

    लुधियाना के गुरु विहार में एक फैक्ट्री वर्कर ने किराएदार महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके पति पर हथौड़े से हमला किया। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को ग ...और पढ़ें

    किराएदार महिला के फाड़े कपड़े फाड़ने का आरोप। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

    किराएदार महिला के फाड़े कपड़े फाड़ने का आरोप। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

    HighLights

    1. फैक्ट्री वर्कर ने किराएदार महिला के कपड़े फाड़े।

    2. आरोपी ने महिला के पति पर हथौड़े से हमला किया।

    3. पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मोहल्ला गुरु विहार में एक महिला के किराए के मकान में काम करने वाले फैक्ट्री वर्कर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपित ने महिला के पति के सिर पर हथौड़े से भी हमला कर दिया।

    पीड़िता की शिकायत पर थाना जोधेवाल पुलिस ने गांव पंदरावल, शहीद भगत सिंह नगर निवासी 26 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जोकि मूलरूप से जिला नवांशहर का निवासी है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ जिस मकान में रह रही है, उसकी नीचे वाली मंजिल पर सिलाई मशीन बनाने की फैक्ट्री है, जहां गुरप्रीत काम करता है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने 4-5 बार उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसका पति आरोपित से बात करने गया तो उसने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की।

    जब महिला मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके पति के सिर पर हथौड़े से हमला किया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार जब लोग मौके पर इकट्ठा हुए तो आरोपित फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है, जो पिछले चार महीनों से फैक्ट्री में काम कर रहा था।