Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी टूटी, लुधियाना में टला बड़ा हादसा

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:42 AM (IST)

    दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही एक स्पेशल ट्रेन की बोगी का बाथरूम के पास का हिस्सा टूट गया। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी इस ट्रेन में कोई यात्री पास न ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली-वैष्णो देवी ट्रेन की बोगी टूटी

    2. यात्री न होने से लुधियाना में बड़ा हादसा टला

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। शनिवार (06 जून, 2026) को दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन की एक बोगी का बाथरूम के पास का हिस्सा टूट गया। हालांकि, बाथरूम के पास कोई यात्री न होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।

    ट्रेन की बोगी टूटने की सूचना मिलने के बाद फिरोजपुर डिवीजनन के डीआरएम संजीव कुमार और लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में इसमें किसी तरह का विस्फोटक पदार्थ होने इनकार किया गया है।

    डीआरएम के अनुसार दो बोगियों को जोड़ने वाला ज्वाइंटर टूट गया था और जब ट्रेन चलने लगी तो वाशरूम के पास बोगी का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जहां तक धमाके की बात है, वह बोगी के क्षतिग्रस्त होने की आवाज थी।

    उक्त बोगी में लगभग 70 यात्री सवार थे। किसी भी यात्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। फिलहाल रेलवे की टीमें उक्त बोगी को हटाने में जुटी हैं, ताकि प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रेनों का आवागमन शुरू किया जा सके।

    लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा का कहना है कि बोगी के वाशरूम के पास जहां दो बोगिया जुड़ती हैं, वहां वेल्डिंग फेलियर पाया गया है, जिससे हादसा हुआ है। लुधियाना रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अभी रवाना कर दी गई है ट्रेन में नई एक बोगी जोड़कर सभी यात्रियों को उसी में रवाना किया गया।

    खबरें और भी