लुधियाना में CT यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से गिरकर BBA छात्रा की मौत, लिफ्ट का इंतजार करते वक्त हुआ हादसा; सदमे में परिजन
लुधियाना की सीटी यूनिवर्सिटी में दूसरी मंजिल से गिरकर बीबीए की छात्रा शवलीन खातून की मौत हो गई। लिफ्ट का इंतजार करते समय रेलिंग से संतुलन बिगड़ने पर व ...और पढ़ें

सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत
HighLights
सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रा की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत
लिफ्ट का इंतजार करते समय संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ
पुलिस ने धारा 174 के तहत जांच शुरू की, परिजन सदमे में
संवाद सहयोगी, जगराओं (लुधियाना)। लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर गांव चौकीमान के पास स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान शवलीन खातून (निवासी- किरपाल नगर, लुधियाना) के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी में बीबीए दूसरे सेमेस्टर की छात्रा थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शवलीन एक अन्य छात्रा के साथ दूसरी मंजिल पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। लिफ्ट के देर से आने पर वह रेलिंग का सहारा लेकर खड़ी हुई, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल बेसमेंट में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चौकीमान के एएसआई आत्मा सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका के पिता मोहम्मद अजमल के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है।
मृतका की दो बहनें और दो भाई हैं। बहनें अभी पढ़ाई कर रही हैं, जबकि भाई पिता के साथ कारोबार से जुड़े हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा और विधायक सर्बजीत कौर माणूके सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से संवेदना व्यक्त की।