विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagwant Mann से पहले इस पूर्व विधायक ने भी की थी दूसरी शादी, पढ़ें पूर्व सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी

By Vipin KumarEdited By:
Updated: Wed, 06 Jul 2022 08:22 PM (IST)

Bhagwant Mann Marriage Latest News पंजाब के सीएम भगवंत मान से पहले बहुजन समाज पार्टी के 1992 में विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने लुधियाना की महिला से शादी रचाई थी। निम्मा को चरणजीत सिंह चन्नी कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे।

बरनाला के एक पूर्व विधायक निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया चर्चा हुई थी। (फाइल फाेटाे)
बरनाला के एक पूर्व विधायक निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया चर्चा हुई थी। (फाइल फाेटाे)

आनलाइन डेस्क, बरनाला। Bhagwant Mann Marriage Latest News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी करने जा रहे है। इसकाे लेकर राजनीतिक गलियाराें में चर्चा तेज है। इससे पहले बरनाला के एक पूर्व विधायक ने विधानसभा चुनाव परिणाम से कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी रचाई थी।

विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 6 मार्च 2022 काे लुधियाना की महिला से शादी रचाई थी। निम्मा को चरणजीत सिंह चन्नी कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हुई थी। लाेगाें ने भी कांग्रेस काे बधाइयां दी थी।

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के भी करीबी रहे हैं निम्मा

बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतने के बाद पिछले दिनाें निम्मा कैप्टन की पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में उन्हाेंने कांग्रेस में वापसी की थी। पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा 1992 में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। निम्मा काे कांग्रेस के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का करीबी माना जाता है। मनप्रीत की पार्टी के विलय के दौरान वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 में उन्हें हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट मिली थी पर आखिरी समय पर टिकट बदल कर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजग्राईं को मिल गई थी।

हरियाणा की रहने वाली है लड़की

भगवंत मान जिस लड़की से शादी रचाने जा रहे हैं उनका नाम डा. गुरप्रीत काैर है। वह हरियाणा के पिहाेवा की रहने वाली है। भगवंत मान का अपनी पत्नी से कई साल पहले तलाक हाे चुका है। मान और गुरप्रीत एक दूसरे काे पिछले डेढ़ साल से जानते हैं। पहले विवाह से भगवंत मान के एक बेटा और बेटी है। शीरत काैर और दिलशान अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। वर्ष 2014 में मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत काैर ने लाेकसभा चुनाव के दाैरान प्रचार किया था।

यह भी पढे़ं-Bhagwant Mann Marriage LIVE: पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी की रस्‍में जारी, दूल्‍हा और दुल्‍हन खूब जंच रहे

यह भी पढ़ें-Bhagwant Mann Marriage: भगवंत मान की दुल्हन ने शादी के पहले दिन की तस्वीरें शेयर करके लिखा- दिन शगनां दा चढ़िया...