लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर प्रिंसिपल को बनाया बंधक, तेजधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
लुधियाना के जमालपुर स्थित जंडियाली गांव में देर रात एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल इकबाल सिंह की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
-1782725455538_m.webp)
घर में घुसकर प्रिंसिपल को बनाया बंधक। फाइल फोटो
HighLights
जमालपुर, लुधियाना में निजी स्कूल प्रिंसिपल की घर में हत्या।
50 वर्षीय इकबाल सिंह पर धारदार हथियार से हमला।
पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।
संवाद सहयोगी, लुधियाना। जमालपुर के जंडियाली गांव में रविवार देर रात घर में घुसकर एक निजी स्कूल प्रिंसिपल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है। वह अपने घर से ही एक निजी स्कूल चलाते थे। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस, सीआईए टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे के अनुसार देर रात दो अज्ञात युवक घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने पहले उसके और उसके पिता के साथ मारपीट की तथा उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद हमलावरों ने इकबाल सिंह के कपड़े उतार कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक की गर्दन पर गहरे घाव मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने के लिए भोपाल गई हुई थीं। उनके लौटने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।