विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यामिनी गोमर ने 'आप' से दिया इस्तीफा, पार्टी को बताया दलित विरोधी

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 05:13 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य यामिनी गोमर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आप को दलित विरोधी पार्टी करार दिया।

News Article Hero Image

जेएनएन, जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले माझा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य यामिनी गोमर ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यामिनी ने आप को दलित विरोधी करार दिया। यामिनी किस पार्टी का दामन थामेंगी उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है। यामिनी के साथ यूथ वाइस प्रेसिडेंट बलजीत सिंह ने भी पार्टी से रिजाइन दे दिया है।

बता दें, यामिनी ने पिछली बार आप के टिकट पर होशियारपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इन दिनों पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में हैैं, इसीलिए यामिनी ने अपने इस्तीफे के लिए यह दिन चुना। वह पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर खफा थी।

यामिनी पर फर्जी बिलों के आरोप लगे थे। इसके बाद पार्टी उनकी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यामिनी इस बात से भी लंबे समय से खफा थी। विरोधी दल भी लगातार इस मुद्दे को उछाल रहे थे।

पढ़ें : हंसराज हंस कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, मोदी को बताया- बब्बर शेर