Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET-UG 2026 टॉपर आर्यन गुप्ता क्यों बनना चाहते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट? वजह जानकर नम हो जाएंगी आंखें

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    नीट-यूजी के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने 715 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। ...और पढ़ें

    NEET-UG 2026 में टॉपर बने आर्यन गुप्ता (सोशल मीडिया)

    NEET-UG 2026 में टॉपर बने आर्यन गुप्ता (सोशल मीडिया)


    HighLights

    1. नीट-यूजी में आर्यन गुप्ता ने 715 अंक प्राप्त कर टॉप किया

    2. दादी के कैंसर से निधन के बाद ऑन्कोलॉजिस्ट बनने का सपना

    3. 11वीं से तैयारी कर, पढ़ाई और आराम का संतुलन बनाया

    डिजिटल डेस्क, जालंधर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी का परिणाम बृहस्पतिवार रात को रिकॉर्ड 26 दिनों में जारी कर दिया है।

    परीक्षा में लुधियाना (पंजाब) के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने टॉप किया है। दोनों ने परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं।

    तीन मई को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण उसे रद कर दिया गया था। 21 जून को फिर से परीक्षा कराई गई, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्र बैठे। 11.21 लाख छात्रों ने क्वालिफाई किया है। सफल उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.70 लाख उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम 43 उम्मीदवार लक्षद्वीप से हैं।

    कौन है आर्यन गुप्ता?

    17 साल के आर्यन लुधियाना के रहने वाले है। उन्होंने ने अपनी स्कूली शिक्षा लुधियाना के सराभा नगर स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल CBSE बोर्ड से पूरी की है।

    आर्यन स्कूल में भी टॉपर रहें हैं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में मेडिकल स्ट्रीम से उनके 98.4 प्रतिशत अंक आए थे। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ-साथ वह एक स्टेट-लेवल टेबल टेनिस खिलाड़ी भी हैं।

    उन्होंने 2019 से ओलंपियाड में हिस्सा लेना शुरू किया, जब वे 9वीं कक्षा में थे। 11वीं कक्षा में आने पर उन्होंने पूरी लगन से NEET की तैयारी शुरू कर दी थी। पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण और फोकस ने ही इस उपलब्धि को सच कर दिखाया।

    ऑन्कोलॉजिस्ट बनना का है सपना

    तीन मई को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। उन्होंने ने बताया की जब वो तीन साल के थे तब कैंसर के कारण उनकी दादी का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने छठी कक्षा में शपत ली की वो भी डॉक्टर बनेंगे।

    उनका कहना है की उनके घर में सब डॉक्टर है लेकिन उनकी दादी की जान कोई नहीं बचा पाया। आर्यन के पापा डॉ.सचिन गुप्ता, एनेस्थिसियोलॉजी के डॉक्टर है, उनकी माँ डॉ.रीनू गुप्ता गयनेकोलॉजिस्ट है और उनके बड़े भाई आदित्य ने भी नीट-यूजी 2025 की परीक्षा में AIR 54 हासिल किया था।

    खबरें और भी

    कैसे की तैयारी?

    आर्यन ने नीट की तयारी कक्षा 11 में ही शुरू कर दी थी, पढ़ाई और डेली रूटीन की जिंदगी में संतुलन बनाए रखते हुए वो स्कूल के साथ-साथ इसकी भी तयारी कर रहे थे। उनका मानना है कि अच्छी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए सही नींद, आराम और बीच-बीच में पर्याप्त ब्रेक लेना जरूरी है।

    आर्यन ने बताया, कि पेपर नजदीक आने पर वह दिन में 16-17 घंटे पढ़ाई करते थे, लेकिन बीच-बीच में ब्रेक लेना भी नहीं भूलते थे। आराम करने के लिए वह नेटफ्लिक्स देखता थे और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करते थे।