विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौतेला पिता अपने ही जाल में फंसा, नाबालिग बेटी से करता था दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Tue, 21 Mar 2017 09:19 PM (GMT+05:30)

जालंधर मेंएक व्‍यक्ति ने अपनी 13 साल की सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाता था। तंग आकर वह घर से भाग गई तो पिता ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दे दी, लेकिन ख्‍ुाुद फंस गया।

सौतेला पिता अपने ही जाल में फंसा, नाबालिग बेटी से करता था दुष्‍कर्म
सौतेला पिता अपने ही जाल में फंसा, नाबालिग बेटी से करता था दुष्‍कर्म

जेएनएन, जालंधर। एक दुष्‍कर्मी पिता अपने ही जाल में फंस गया। वह 13 साल की सौतेली बेटी से दुष्‍कर्म करा था। इससे तंग आकर लड़की घर से भाग से गई। इस पर पिता ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी आैर घर से सामान व रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया। पुलिस ने जब लड़की को ढूढ़ निकाला तो सौतेले पिता के शर्मनाक करतूत के बारे में खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लांबड़ा के गांव चिट्टी में रहने वाली 13 साल की मासूम को उसके सौतेले पिता ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पिता से डर कर मासूम अपने घर से भाग गई। पुलिस के पास उसके भागने की शिकायत सौतेले पिता ने ही दी। पुलिस ने बच्ची को ढूंढा तो उसने अपने सौतेले पिता की घिनौनी करतूत बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: बर्बरता: युवक ने बच्‍ची से किया दुष्कर्म, शिकायत की तो मां ने जलाया गुप्तांग

थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी घर से अपनी एक्टिवा, मोबाइल और 6000 रुपये लेकर कहीं चली गई है। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकलवाई तो वह पास के ही सरकारी स्कूल की निकली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर लड़की नहीं मिली, लेकिन उसकी एक्टिवा वहीं पड़ी हुई थी।

इसके बाद उसकी मोबाइल लोकेशन दोबारा चेक की गई तो थोड़ी दूरी पर खेत के पास बने कमरे में मिली। पुलिस वहां पर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की से देखने पर पता चला कि लड़की बेहोश है। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर लड़की को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा।

यह भी पढ़ें: युवती ने कहीं और कर ली शादी तो सहेली ने जहर देकर मार डाला

होश में आने पर लड़की ने बताया कि उसके गुम होने की शिकायत देने वाला पिता सौतेला है। उसकी माता को डेढ़ साल पहले बेटा पैदा हुआ जो दूसरे पिता का है। उसकी माता बेटे को लेकर जबब भी घर से बाहर जाती तो उसका सौतेला पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता। विरोध करने पर उसे, उसकी माता और बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें: शराब, पैसा और अवैध संबंधों में बहकी पत्नी, बचाव के लिए किया पति का खून!

लड़की ने बताया कि इसी बात से परेशान होकर वह घर से भागी थी। थाना प्रभारी पुष्प बाली के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लगातार दुष्‍कर्म किए जाने की वजह से  ल़ड़की की हालत बेहद खराब है और थोड़ी देरी होने पर उसकी जान भी जा सकती थी। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।