राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख जसदीप गिल पहुंचे जालंधर, संगत को किया नमन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख जसदीप सिंह गिल जालंधर में तलवार इलेक्ट्रिकल्स के मालिक ओमप्रकाश तलवार की पत्नी कृष्ण तलवार की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख जसदीप गिल। फोटो जागरण
HighLights
जसदीप सिंह गिल जालंधर में कृष्ण तलवार की अंत्येष्टि में शामिल हुए।
पुलिस प्रशासन और डेरा सेवादारों ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए।
गिल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जागरण संवाददाता, जालंधर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख जसदीप सिंह गिल जालंधर पहुंचे। वह तलवार इलेक्ट्रिकल्स के मालिक ओमप्रकाश तलवार की पत्नी कृष्ण तलवार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शिवपुरी मॉडल टाउन पहुंचे।
उनके आने पर पुलिस प्रशासन और राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के सेवादारों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किया गया था। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के महाराज जसदीप सिंह गिल ने कृष्ण तलवार के सभी जनों से संवेदना व्यक्त की।
उसके बाद उन्होंने वहां से विदाई ली और संगत में सिर झुकाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर नियर विनीत धीर, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी सहित शहर के गण मान्य व्यक्ति मजबूत थे।
जानें डेरा ब्यास के बारे में
अमृतसर जिले में ब्यास नदी के किनारे स्थित डेरा बाबा जैमल सिंह (डेरा ब्यास) का मुख्य मुख्यालय लगभग 3000 एकड़ में फैला हुआ है। यह अपने आप में एक आत्मनिर्भर शहर जैसा है, जिसमें एशिया के सबसे बड़े कवर्ड शेड(लगभग 32 एकड़ से अधिक), करीब 48 एकड़ में फैला विशाल लंगर हॉल, 1200 एकड़ से अधिक में प्राकृतिक खेती और अत्याधुनिक चैरिटेबल अस्पताल शामिल हैं।
90 से अधिक देशों में विस्तार
डेरे का दायरा केवल पंजाब तक सीमित नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और अफ्रीकी देशों सहित दुनिया के 90 से अधिक देशों में डेरे के केंद्र और सत्संग इकाइयां (साइंस ऑफ द सोल स्टडी सेंटर्स) सक्रिय हैं। भारत भर में डेरा ब्यास के करीब 5,000 से अधिक उप-केंद्र और सत्संग घर स्थापित हैं, ।
