जालंधर पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह, डेरा बल्लां में संत निरंजन दास महाराज से लिया आशीर्वाद
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने जालंधर स्थित सचखंड श्री डेरा बल्लां में संत निरंजन दास ...और पढ़ें
-1791470157826_m.webp)
जालंधर पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह। फोटो जागरण
HighLights
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने डेरा बल्लां का दौरा किया।
संत निरंजन दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया जालंधर में।
अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त प्रधान परगट सिंह आज शाम सचखंड श्री डेरा बल्लां पहुंचे और नतमस्तक होकर संत निरंजन दास महाराज का आशीर्वाद लिया।
प्रधान बनने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है और अपने गृह जिला जालंधर में वह सीधे डेरा बल्लां पहुंचे। डेरा प्रबंधन और संगत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि डेरा बल्लां में माथा टेकने के बाद वह सतगुरु कबीर मंदिर भी जाएंगे। उनके दशमेश नगर, 66 फीट रोड स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे। परगट सिंह के प्रधान बनने के बाद उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस हलके में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
