विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: जालंधर की 21 सड़कें होंगी No Vehicle Zone, रोड पर वाहन नहीं यात्री चलेंगे; सेफ सिटी प्रोजेक्ट का आखिर क्या है उद्देश्य

Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:28 PM (IST)

Punjab महानगर की 21 सड़कों पर अब वाहन नहीं चलेंगे। इन सड़कों पर लोग पैदल चलेंगे। 17 जगह को नो टोलरेंस जोन बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने ...और पढ़ें

Punjab: जालंधर की 21 सड़कें होंगी No Vehicle Zone, रोड पर वाहन नहीं यात्री चलें
Punjab: जालंधर की 21 सड़कें होंगी No Vehicle Zone, रोड पर वाहन नहीं यात्री चलें

HighLights

  1. पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने शरू किया सेफ सिटी प्रोजेक्ट, पांच चरणों में पूरा होगा
  2. महानगर की 21 सड़कों पर अब वाहन नहीं चलेंगे।

संवाद सहयोगी, जालंधर। महानगर की 21 सड़कों पर अब वाहन नहीं चलेंगे। इन सड़कों पर लोग पैदल चलेंगे। 17 जगह को नो टोलरेंस जोन बनाया गया है, वहीं चार सड़कों को वन-वे किया गया है। शहर में लोगों की सुविधा के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बुधवार को सेफ सिटी प्रोजेक्ट शुरू किया। यह प्रोजेक्ट पांच चरणों में चलेगा। इसका उद्देश्य शहर में अपराध को रोकना और यातायात को सुचारू बनाना है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह सेफ सिटी प्रोजेक्ट का पहला चरण है। ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर को इसके लिए इकट्ठा किया गया है। दोनों विंग को इकट्ठा करने से इसमें अब करीब 250 कर्मचारियों की वृद्धि हुई है। इसके अलावा शहर में पीसीआर के वाहनों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने 44 ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं और पीसीआर हॉल्ट प्वाइंट पर दोबारा काम कर उन्हें नया बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी और शहर में ट्रेवलिंग टाइम कम होगा, खासकर आपातकालीन सेवाओं के लिए।

पुलिस ने की है क्राइम मैपिंग 

शहर के कई इलाकों में होने वाले अपराध, वाहन यातायात और पैदल चलने वालों के लिए पूरी मैपिंग के बाद यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। यातायात प्रबंधन, आवाजाही और पेटी क्राइम को रोकने के लिए शहर में 17 नो टॉलरेंस जोन, 21 पैदल यात्री जोन और चार वन वे बन गए है।

पांच चरणों में कवर किया जाएगा प्रोजेक्ट, पहला चरण

सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन इलाकों में यातायात को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिसके लिए आने वाले दिनों में एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा और इसमें सड़क किनारे अनधिकृत स्टालों, कब्जों व सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग को हटाना शामिल है। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन जोनों के लिए पुलिस अधिकारियों को जोन प्रभारी नियुक्त किए गए है। जो यातायात को सुचारू रूप से चलाने और यातायात नियमों को लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।