यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का भाई गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ जालंधर पुलिस ने पकड़ा
खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) का भाई हरप्रीत सिंह और उसके दो साथियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिल्लौर हाईवे पर नाकाब ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने हरप्रीत सिंह के पास से 4 ग्राम ड्रग्स बरामद
- गिरफ्तार के वक्त पूरी तरह से नशे में था अमृतपाल सिंह का भाई
- हरप्रीत सिं को फिल्लौर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान काबू किया गया
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर की फिल्लौर में खालिस्तान समर्थक खड़ूर साहब से सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अंकुर गुप्ता और डीएसपी फिल्लौर सर्वणजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह के पास से 4 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। जिस वक्त उसे काबू किया गया वह पूरी तरह नशे में था और उसका उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई
पुलिस ने इस समय मामले की वीडियोग्राफी भी कराई है। फिल्लौर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान दोनों को काबू किया गया। डीएसपी सर्वणजीत सिंह ने बताया कि जो ड्रग्स बरामद की गई है वह उसके पास कहां से आई, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरप्रीत का मेडिकल करवाया गया है, नशे की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- Amritsar Crime News: दुकान में घुसकर भगवा सेना के जिला उपाध्यक्ष को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
सांसद की शपथ लेने के लिए अमृतपाल को मिली थी पैरोल
असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब सीट से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को बतौर सांसद शपथ लेने के लिए चार दिनों की पैरोल की मंजूरी मिली थी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह को खडूर साहिब से एक लाख से अधिक वोटों से जीत मिली थी।
अमृतपाल के पिता ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि पुलिस कभी निष्पक्ष काम नहीं करती, वो तो यह भी बोल सकते हैं कि हरप्रीत के पास अवैध हथियार भी पकड़े गए हैं। सरकार नशा माफिया के खिलाफ काम करने की जगह लोगों को नाजायज परेशान कर रही है।

