पुलिस डीएवी स्कूल जालंधर की प्रिंसिपल का मोबाइल हैक; 65 हजार रुपये मांगने के लोगों को भेजे संदेश
स्कूल प्रिंसिपल का मोबाइल हैक कर ठगों ने 65 हजार रुपये मांगते हुए लोगों को संदेश भेजे। मदद के नाम पर दो घंटे में पैसे लौटाने का झांसा दिया गया, लोगों ...और पढ़ें

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल।
HighLights
जालंधर प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज का मोबाइल हैक हुआ।
हैकर ने संपर्कों से 65 हजार रुपये मांगे।
पुलिस को सूचित करने और सतर्क रहने की सलाह।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज का मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हैकर ने उनके संपर्क में मौजूद लोगों को संदेश भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी। संदेश में मदद का हवाला देते हुए 65 हजार रुपये भेजने की अपील की गई है और यह भी लिखा गया है कि रकम दो घंटे के भीतर लौटा दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार हैकर ने चालाकी से ऐसा संदेश तैयार किया, जिससे लोगों को यह विश्वास हो सके कि यह संदेश वास्तव में प्रिंसिपल द्वारा ही भेजा गया है। संदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि भुगतान करने में दिक्कत आ रही है और लेनदेन की प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर रही, जिससे सामने वाला व्यक्ति तुरंत सहायता भेज दे।
यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन सीख रहे स्वास्थ्य, स्वच्छता व सुरक्षा के साथ वित्तीय प्रबंधन

प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज के नंबर से भेजा गया संदेश।
संदेश का रिप्लाई ना करने की अपील
घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की ओर से अपने परिचितों और अभिभावकों को सतर्क किया गया है कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और कोई भी राशि न भेजें। बताया जा रहा है कि जैसे ही मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली, तुरंत आवश्यक कदम उठाए गए और संबंधित विभाग को सूचित किया गया।
यह भी पढ़ें- खाड़ी युद्ध लंबा खिंचते देख फंसे हुए भारतीय तीन से चार गुना अधिक किराया देकर लौट रहे स्वदेश
इस स्थिति में पुलिस को तुरंत जानकारी दें
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। बिना पुष्टि किए किसी को भी पैसे भेजना जोखिम भरा हो सकता है। इसके अलावा मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यमों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।
खबरें और भी
यह मामला लोगों के लिए चेतावनी है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति वाले संदेश पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पहले उसकी पुष्टि करें। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।